{"_id":"69cc2568bfdaedff4207f423","slug":"as-summer-sets-in-water-supply-issues-begin-to-plague-residents-leaving-people-wandering-in-distress-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-169425-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्मी शुरू होते ही पानी की आपूर्ति लगी सताने... भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्मी शुरू होते ही पानी की आपूर्ति लगी सताने... भटक रहे लोग
विज्ञापन
आर्यनगर कॉलोनी में लाइन लगाकर पानी भरती महिलाएं। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृत योजना वन के तहत दो चरणों में ओवरहेड टैंक का निर्माण और जलापूर्ति के लिए लाइन बिछाए जाने के बाद भी लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं होने से लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
करीब तीन वर्ष पहले अमृत योजना में शहर में 190 किमी लंबी पाइप लाइन डाली गई थी। इसमें 43 हजार कनेक्शन किए गए थे। पानी की आपूर्ति के लिए नौ ओवरहेड टैंक और 40 नलकूपों का निर्माण कराया था। इस योजना से शहर में वर्तमान में 53 प्रतिशत लोगों को पानी की आपूर्ति का दावा किया जा रहा है।
वहीं अब भी 47 प्रतिशत लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर के मोहल्ला आर्य नगर में तीन से चार माह से जलापूर्ति बाधित है। क्षेत्र के लोग परेशान है। इसी तरह से ककरा कलां, ककरा खुर्द, महमंद हद्दफ, जलालनगर में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गर्मी में पानी नहीं मिलने से लोगों को सरकारी नल पर लाइन लगाना पड़ रही है। अधिकारियों के अनुसार, अमृत योजना 2.0 का कार्य चल रहा है। इसी वजह से आपूर्ति आंशिक बाधित हो रही है।
--
20 प्रतिशत तक कार्य पूरा नहीं
अमृत योजना 2.0 में अब तक 20 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हो पाया है। योजना में छह नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। 21 ट्यूबवेल लगेंगे और 333 किमी लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी।
--
पहले 44 थी वार्डों की संख्या, अब क्षेत्रफल भी बढ़ा
नए क्षेत्र शामिल होने से वार्डों की संख्या 60 हो गई। जबकि, पहले 44 थी। नगर पालिका परिषद के समय शहर का क्षेत्रफल 33.37 वर्ग किलोमीटर था। नगर निगम बनने के बाद क्षेत्रफल बढ़कर 51.41 वर्ग किलोमीटर हो गया। इसके साथ ही आबादी भी बढ़ी है।
--
फोटो- 4
तीन-चार माह से पानी की आपूर्ति न के बराबर हो रही है। इसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के पार्षद से शिकायत कर चुके, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
- सुधीर श्रीवास्वत, आर्य नगर कॉलोनी
--
फोटो- 5
मोहल्ले के लोग गृहकर और जलकर जमा कर रहे हैं, लेकिन उनको पानी जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
- राहुल सिंह, आर्य नगर कॉलोनी
--
फोटो- 7
करीब एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब गर्मी शुरू होने से और दिक्कत बढ़ गई है।
- मुकुल, महमंद हद्दफ
--
फोटो- 6
पानी की आपूर्ति कई माह से प्रभावित हैं। मोहल्ले की सभी गलियों में अब तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
- महमूद खां, ककरा कलां
--
अमृत योजना 2.0 के तहत पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद हर घर में पानी सप्लाई का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
- मोहम्मद अयाज, एक्सईएन जल निगम
Trending Videos

आर्यनगर कॉलोनी में लाइन लगाकर पानी भरती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1