सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Speeding Dumper Collides with Auto-rickshaw; Four Dead, Including a Couple

Shahjahanpur News: तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, दंपती समेत चार की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Speeding Dumper Collides with Auto-rickshaw; Four Dead, Including a Couple
इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
कांट/शाहजहांपुर। लिपुलेख-भिंड मार्ग पर कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर तिराहा के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में तीन अन्य घायल हैं।


पुलिस के मुताबिक एक स्कूटी सवार को बचाने के दौरान ऑटो रिक्शा वाला रॉन्ग साइड में चला गया। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। अंदर बैठी सवारियां बुरी तरह कुचल गईं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि अल्हागंज थाना क्षेत्र के मऊ रसूलापुर निवासी ऑटो चालक नावेद बरेली मोड़ से सवारियों को लेकर जलालाबाद की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कमलनैनपुर तिराहा के पास पहुंचा कि हादसा हो गया। मौरंग-मिट्टी से भरे डंपर से टक्कर लगने से ऑटो दो बार पलटते हुए करीब दस फुट दूर जा गिरा। लोगों ने ऑटो से सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद कांट रोड पर जाम लग गया।


--

इनकी हुई मौत

पुलिस जलालाबाद के मोहल्ला हाफिजनगर निवासी इकबाल उर्फ कल्लू (40), उनकी पत्नी राबिया उर्फ गुड़िया (35), कांट थाना क्षेत्र के बबक्करपुर गांव निवासी सनी कुमार की पत्नी रामक्षत्रिय (28), आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी अनूप कुमार (30), ऑटो चालक नावेद, सनी के चार वर्षीय बेटे कृष्णा व इकबाल के बेटे अयान को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई। संवाद

--
मदद के लोग बनाते रहे वीडियो, जताई नाराजगी

हादसे के बाद कांट रोड पर जाम लग गया। कुछ लोग घायलों की मदद के बजाय उनका वीडियो बनाने लगे तो कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और भगा दिया।
--
काल बनकर आए डंपर ने तीन परिवारों की उजाड़ दी दुनिया...मासूमों का छीना सहारा

शाहजहांपुर / कांट। कांट थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह कमलनैनपुर तिराहा के पास जलालाबाद की ओर से काल बनकर आए डंपर ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दी। किसी के माता-पिता तो किसी की पत्नी को छीन बच्चों को बेसहारा कर दिया। मृतकों के परिजन मासूम बच्चों को सीने से लगाकर बिलख पड़े।
भतीजी के जन्मदिन में मायके गई थी रामक्षत्रिय : परिजनों के अनुसार, 15 मई को कांट के बबक्करपुर गांव निवासी सनी की पत्नी रामक्षत्रिय की भतीजी का जन्मदिन था। एक दिन पहले वह अपने चार वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ मायके लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां क्षेत्र के कुड़रा गांव गई थीं। वह दूसरे दिन ही घर आने वाली थीं, लेकिन परिजनों ने उन्हें एक दिन और रोक लिया। रविवार को जब रामक्षत्रिय दोबारा घर के लिए चलीं तो फिर परिजनों ने रोका।
वह दो बार ऑटो पर चढ़ीं और उतरी, अंतत: रवाना हो गईं। पोस्टमॉर्टम हाउस पर विलाप करते हुए मां रामकली बोलीं- बेटी बात मान लेती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। भाई मुनीश व बहन गुड्डी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों के अनुसार, मृतका की 10 वर्षीय बेटी काजल और आठ वर्षीय बेटे पीयूष की जिम्मेदारी अब सनी के कंधों पर आ गई है।
--
बीमार थी राबिया, ससुराल में रुककर करा रही थीं इलाज

परिजनों के अनुसार, जलालाबाद के हाफिजनगर निवासी इकबाल की मीट की दुकान है। उनकी पत्नी राबिया को हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत थी। राबिया करीब दस दिन पूर्व पति इकबाल और इकलौते बेटे अयान के साथ अपनी ससुराल आरसी मिशन थाना क्षेत्र के दलेलगंज दवाई लेने के लिए आई थीं और यहीं रुक गईं। रविवार सुबह जब वह घर से निकलीं तो परिजनों ने कुछ दिन और रुक जाने के लिए कहा, पर उन्होंने इन्कार कर दिया। घर से निकलने के करीब दो घंटे बाद राबिया और उनके पति की मौत की खबर सुनकर ससुराल व मायके वाले सन्न रह गए। पोस्टमॉर्टम हाउस पर दोनों के शवों को देख बिलख पड़े। परिजनों ने माता-पिता की मौत से अनजान अयान को सीने से लगा लिया। परिजनों ने बताया कि इकबाल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। एक भाई इश्तियाक की कोविड के समय में मौत हो गई थी। वहीं अनूप की मौत से भी परिजन बेहाल हो गए, उनका जीवन बचाने की कोशिश में परिवार वाले देर शाम मेडिकल कॉलेज से हायर ले जा रहे थे कि तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।
--
चार सीटर ऑटो में बच्चे समेत सवार थे छह लोग

शाहजहांपुर। बरेली से जलालाबाद की ओर जा रहे ऑटो में नियम के अनुसार चार सवारियों को बैठाना चाहिए था लेकिन उसमें दो अतिरिक्त सवारी सवार थीं। ओवरलोड ऑटो कांट में कमलनैनपुर के पास हादसे का शिकार हो गया। अहम बात यह है कि परिवहन विभाग की लापरवाही से डग्गामार वाहन क्षमता से ज्यादा सवारियां लेकर दौड़ रहे हैं तो ऑटो चालकों ने अतिरिक्त सवारी बैठाने के लिए बेंच डाल रखी हैं। इसके अलावा ऑटो के पायदान पर सवारियाें को खड़ा करने के साथ ही चालक अगल-बगल भी सवारी बैठा लेते हैं। ऐसे अनगिनत वाहन हाईवे पर दौड़ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है।
एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने बताया कि ऑटो के सारे अभिलेख पूरे हैं। चालक ने दो सवारियां अतिरिक्त बैठाई थीं। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक करने के साथ ही चालान व सीज की कार्रवाई भी की जाती है। संवाद

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : विकास भवन।

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : विकास भवन।

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : विकास भवन।

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : विकास भवन।

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : विकास भवन।

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : विकास भवन।

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : विकास भवन।

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

इकबाल उर्फ कल्लू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed