सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Station Road remained closed all day due to tree felling; merchants created an uproar over the resulting losses.

Shahjahanpur News: पेड़ काटने से पूरेदिन बंद रहा स्टेशन मार्ग, नुकसान होने पर व्यापारियों ने किया हंगामा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Station Road remained closed all day due to tree felling; merchants created an uproar over the resulting losses.
रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास काटे गए पेड़ के गिरने के चलते बंद  मार्ग। संवाद - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के सामने खड़े भारी-भरकम पेड़ को काटे जाने का खामियाजा पूरे दिन रेल यात्रियों व आमजन को भुगतना पड़ा। पेड़ काटे जाने के दौरान बैरियर लगाकर रास्ता बंद करने से स्टेशन पहुंचना मुश्किल हो गया। इस दौरान दुकानदारों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। तार टूटने से रेलवे समेत मोहल्ले के तीन हजार घरों की आपूर्ति भी बाधित रही।

रेलवे परिसर में खड़े भारी-भरकम पेड़ को कटवाने के लिए सुबह दस बजे काम शुरू कराया गया। रेलवे के अफसरों ने मुख्य गेट के सामने व महिला थाने के पास बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। आमजन को बिना सूचना के कार्य शुरू कराए जाने से जरूरी काम से निकले लोगों को शहर की ओर आना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें लिंक मार्ग पता थे, वह तो निकल गए। शेष को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर आने और जाने वाले यात्रियों का निकलना दूभर रहा। गैरजनपद के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस अवधि में लिंक मार्ग भी ठप रहे। दूसरी ओर दोपहर में पेड़ काटे जाने के दौरान भारी-भरकम डाल पांच दुकानों के सामने गिर पड़ी। पहले से बंद दुकानाें के व्यापारी भड़क उठे।

उन्होंने रेलवे पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी व्यापारियों से जमकर नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वार्ता में पेड़ के छोटे टुकड़े कर काटने की बात तय हुई थी, जिससे व्यापारियों का नुकसान नहीं हो सके। भारी-भरकम डाल काट दी गई। इससे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। आरपीएफ ने जैसे-तैसे मामले को शांत किया। व्यापारियों ने रेलवे अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाया।
--
बिना रूपरेखा पेड़ काटने से लाइन क्षतिग्रस्त...तीन हजार घरों की बत्ती गुल
पेड़ काटे जाने के दौरान बिजली निगम की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते रेलवे परिसर समेत आसपास मोहल्लों के तीन हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। 40 डिग्री तापमान में बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। दूसरी ओर निगोही रोड उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी ने मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर ओपी शर्मा ने बिना रूपरेखा व बगैर समय दिए पेड़ को काटने का काम शुरू करा दिया। तार टूटे जाने पर वह स्वयं मौके पर पहुंचे ओर आईडब्ल्यू से वार्ता करते हुए लाइन को हटाने के लिए समय मांगा, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके चलते 11 केवीए के तीन खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए। 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर की एलटी लाइन भी टूट गई। इसके चलते करीब तीन हजार घरों की आपूर्ति बाधित होने के साथ ही दो लाख का नुकसान हुआ। जेई ने बताया कि वह मामले में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। विभागीय अनुमोदन के लिए तहरीर एक्सईएन को भेजी है।
---
जिलाधिकारी, एक्सईएन बिजली निगम आदि को कार्य के लिए पहले ही पत्र भेजा गया था। व्यापारियों को भी अवगत कराया था। उन्होंने दुकान खाली करने से इन्कार कर दिया था।



-ओपी शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास काटे गए पेड़ के गिरने के चलते बंद  मार्ग। संवाद

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास काटे गए पेड़ के गिरने के चलते बंद  मार्ग। संवाद- फोटो : विकास भवन।

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास काटे गए पेड़ के गिरने के चलते बंद  मार्ग। संवाद

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास काटे गए पेड़ के गिरने के चलते बंद  मार्ग। संवाद- फोटो : विकास भवन।

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास काटे गए पेड़ के गिरने के चलते बंद  मार्ग। संवाद

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास काटे गए पेड़ के गिरने के चलते बंद  मार्ग। संवाद- फोटो : विकास भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed