सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways Bus First-Aid Boxes Empty... Dressing Wounds of the Injured Becomes Difficult

Shahjahanpur News: रोडवेज बसों के फर्स्ट एड बॉक्स खाली...चोटिलों की मरहम पट्टी होना कठिन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways Bus First-Aid Boxes Empty... Dressing Wounds of the Injured Becomes Difficult
रोडवेज की बस से गायब फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए तमाम प्रयास के बावजूद स्थिति बदहाल है। निगम की बसों में प्राथमिक उपचार के लिए दवा, रुई आदि नहीं है। ऐसे में सफर के दौरान किसी के घायल होने पर दवा का मिलना भी मुश्किल है।


रोडवेज बसों की पड़ताल में यह स्थिति सामने आई। शाहजहांपुर से आनंद विहार जाने वाली यूपी 78 एन 8094 में फर्स्ट एड बाॅक्स खोला तो उसमें दवा के बजाय मोबाइल का चार्जर रखा मिला। शाहजहांपुर से पलिया-मैलानी जाने वाली बस यूपी 27 टी-8642 में चालक की सीट के पीछे लगे फर्स्ट एड बॉक्स पर रेडक्रॉस का निशान नहीं था। चालक से दवा के बारे में जानकारी की तो उसने कहा कि देख लीजिए, दवा बस में कहीं रखी होगी। चालक के पीछे लगे बॉक्स को खोलने पर वह खाली मिला। दवा के बारे में पूछने पर चालक ने बताया कि कार्यालय से दवा लेकर रख लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजहांपुर से हरदोई जाने वाली बस यूपी 27 टी- 7674 के चालक से सिर में दर्द होने की दवा मांगी गई तो उसने बताई कि यहीं कहीं पर दवा रखी होगी। उनकी सीट के पास लगे टिन के बॉक्स को खोला तो वह खाली था। चालक ने बताया कि उसने आज ही गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाली है। दवा के बारे में जानकारी नहीं है।


शाहजहांपुर से हरदोई होते हुए दिल्ली जाने वाली बस संख्या यूपी 27 टी 0057 नई है। बस में फर्स्ट एड बॉक्स सही तरीके से लगा था। इसमें खोलकर देखा तो रुई और ट्यूब रखा मिला। अन्य दवाएं इसमें भी नहीं थीं। निगम की अधिकतर बसों में प्राथमिक उपचार के इंतजाम नहीं दिखे। साथ ही अधिकतर बसों से अग्निशमन यंत्र नदारद थे।
--
अफसर बोले, चोरी हो जाती है दवा
परिवहन निगम के अफसरों के अनुसार, निगम ने हर बस में दवा का इंतजाम कराया था, लेकिन बसों से दवा चोरी हो जाती है। लोग मौका पाकर हाथ साफ कर देते हैं। इसके चलते व्यवस्था दुरुस्त नहीं रह पाती है।

--
बसों में दवा को रखा जाता है। बसों को फिर से चेक किया जाएगा। दवा या अन्य चीजों की कमी है तो दोबारा से रखवाया जाएगा।
- अरुण कुमार, एआरएम

रोडवेज की बस से गायब फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद

रोडवेज की बस से गायब फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद

रोडवेज की बस से गायब फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद

रोडवेज की बस से गायब फर्स्ट एड बॉक्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed