सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notices issued to 115 individuals for non-payment of vehicle tax.

Shahjahanpur News: वाहन का टैक्स जमा नहीं करने पर 115 लोगाें को नोटिस जारी किए

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 115 individuals for non-payment of vehicle tax.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन विभाग का करोड़ों रुपये वाहन मालिक दबाए बैठे हैं। विभाग ने अप्रैल महीने में 115 बकायेदारों को नोटिस भेजा। जिसमें अधिकतर ने नोटिस लेने से इन्कार करते हुए वापस कर दिया।

वाहन का संचालन करने पर वाहन मालिकों को कर देने का प्रावधान हैं। लोग व्यावसायिक वाहनों का उपयोग करते हैं, लेकिन कर जमा नहीं करते। इसके चलते विभाग का वाहन मालिकों पर करोड़ों रुपये बकाया है। अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में लगभग 2700 नोटिस जारी किए गए। इन वाहन मालिकों पर दस करोड़ 19 लाख 76 हजार 362 रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अप्रैल महीने में 35 लाख 61 हजार के बकाये पर 115 लोगों को नोटिस जारी किए। बकायेदारों ने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया। जिसके चलते डाक के माध्यम से नोटिस फिर से एआरटीओ कार्यालय लौट आए। किसी में संबंधित के नहीं मिलने व काफी में पता गलत होने की टिप्पणी अंकित कर लौैटाया गया है।

एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह ने बताया कि बकायेदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। गलत पता होने पर बीमा पर अंकित पते पर भी नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाती है।

--
पांच करोड़ बकाये पर आरसी जारी की
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 653 लोगों की आरसी भी जारी की गई। इन वाहन मालिकों के घरों पर तहसील से अमीन के माध्यम से वसूली का प्रावधान शुरू किया गया। इन वाहन मालिकों पर पांच करोड़ 95 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed