फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike-borne brothers-in-law thrown 25 feet away after collision with Eco van; both die.

Shahjahanpur News: इको वैन की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई 25 फुट दूर गिरे, मौत

Mon, 13 Jul 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne brothers-in-law thrown 25 feet away after collision with Eco van; both die.
ब्रह्म सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद मार्ग पर बरेंडा मोड़ के पास इको वैन की टक्कर से बाइक सवार जलालाबाद के पुरैना गांव के ब्रह्म सिंह (30) व उनके चचेरे साले अंशुक (25) की मौत हो गई। शनिवार रात वे दोनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि वे दोनों करीब 25 फुट दूर गिरे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, तिलहर के सरैया गांव निवासी अंशुक की मौसी कांट के भंडेरी गांव में रहती हैं। शनिवार को उनके बेटे का विवाह था। अंशुक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां उन्हें बहनोई ब्रह्म सिंह भी मिल गए। जयमाल कार्यक्रम के बाद अंशुक अपने बहनोई के साथ बाइक से घर जाने के लिए चल दिए। जैसे ही वे थाना कांट क्षेत्र के बरेंडा मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से आई वैन से बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सड़क पर दोनों को तड़पता देखकर कई वाहन चालक रुक गए और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल ले जाने से पहले ही ब्रह्म सिंह और फिर अंशुक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से कॉल कर परिजनों को सूचना दी। शवों को सड़क से हटाकर किनारे किया। फिर एंबुलेंस से शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

उजड़ा मांग का सिंदूर, बिखर गए बच्चों के सपने
शनिवार रात हादसे में ब्रह्म सिंह की मौत से कई घंटों तक उनकी पत्नी सरोज अनजान रहीं। पुलिस ने जब ब्रह्म सिंह के मोबाइल से कॉल की तो पत्नी ने ही रिसीव की। पुलिस ने उन्हें हादसा होने की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि ब्रह्म सिंह के दो बेटे हैं। एक की उम्र सात साल और दूसरे की आयु एक माह है। हादसे के बाद सरोज की मांग का सिंदूर उजड़ गया। बच्चों के सपने बिखर गए हैं। परिजनों ने बताया कि ब्रह्म सिंह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बहन ज्ञानदेवी की शादी हो चुकी है।


--
जनसेवा केंद्र चलाते थे अंशुक

परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में अंशुक सबसे छोटे थे। वह कपसेड़ा गांव में जनसेवा केंद्र चलाते थे। उनकी मौत से भाई लोकेश, बहन पूजा, माता-पिता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

ब्रह्म सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

ब्रह्म सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

ब्रह्म सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

ब्रह्म सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed