सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP members burnt an effigy of Rahul Gandhi.

Shahjahanpur News: भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP members burnt an effigy of Rahul Gandhi.
विज्ञापन
खुटार। सांसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और इंडिया गठबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रोशनी वाल्मीकि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के नेताओं की मानसिकता महिला विरोधी है। भाजपा नेता अधिवक्ता देवेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देव पटेल, मीना वर्मा, सोनी देवी, तारा देवी, सुनीता, अखिलेश मिश्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

----
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

तिलहर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की शाम राजनपुर मार्ग पर मोहद्दीपुर गांव के पास मंडल अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह चौहान और महिला मोर्चा की मंत्री आरती सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन कर विपक्ष का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में आशीष अवस्थी, मिथिलेश्वर सिंह, मीना शर्मा, सुनैना वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed