सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four Dead, Including Newlywed Woman, After Tanker Overtaking a Trolley Collides with Car

Shahjahanpur News: ट्राॅली को ओवरटेक कर रहे टैंकर की कार में टक्कर से नवविवाहिता सहित चार की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four Dead, Including Newlywed Woman, After Tanker Overtaking a Trolley Collides with Car
खुटार में हुए हादसे में मृत कल्पना वर्मा। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर खुटार क्षेत्र में गांव रौतापुरकलां मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राॅली को ओवरटेक कर रहे टैंकर की टक्कर कार में लग जाने से पुवायां के गांव अगौना बुजुर्ग निवासी रोबिल कुमार की नवविवाहिता पत्नी कल्पना देवी सहित चार लोगों की मौत हो गई। कल्पना शादी के बाद पहली विदा में ससुराल जा रही थीं।
Trending Videos

पुवायां के गांव अगौना बुजुर्ग निवासी अनिल वर्मा के पुत्र रोबिल कुमार की शादी 25 अप्रैल को खुटार के गांव पिपरिया भागवंत निवासी रामनेरश की पुत्री कल्पना (22) से हुई थी। शादी के बाद ससुराल गई कल्पना वापस मायके आ गई थी। बृहस्पतिवार को रोबिल पेपर देने गया था। रोबिल के पिता अनिल अपने बहनोई विजय के बेटे मोहम्मदी के गांव उधनापुर निवासी निर्देश, बहन मोहम्मदी के बरबर चौराहा निवासी करमदेव की पत्नी रीना देवी (30), रीना के पुत्र सार्थक और साढ़ू माेहम्मदी के गांव पुरेना के विनय कुमार की पुत्री शेसवी (25) के साथ पुत्रवधू कल्पना को विदा कराने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग कल्पना को लेकर वापस घर जा रहे थे। कार को निर्देश चला रहे थे। शाहजहांपुर की ओर से नेपाल के नंबर के टैंकर का चालक पेट्रोल लेकर नेपाल जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे रौतापुरकलां मोड़ के पास टैंकर चालक ने एक ट्रैक्टर ट्राॅली को ओवरटेक किया और सामने से आ रही निर्देश की कार से टकरा गया। टक्कर के बाद कार हाईवे किनारे पुलिया से टकराती हुई पलट गई।
हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने कार से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने रीना देवी, कल्पना और शेसवी को मृत घोषित कर दिया। निर्देश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में निर्देश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना रोबिल के घर और ससुराल पहुंची तो परिजन और रिश्तेदार रोते-बिलखते खुटार सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर टैंकर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
---
टैंकर चालक ने सामने से कार आने के बाद भी कम नहीं की रफ्तार... हो गया हादसा
खुटार। बृहस्पतिवार दोपहर भीषण गर्मी के कारण आसपास खेतों में काम कर रहे किसान पेड़ों की छांव में बैठे थे। हादसा किसानों के सामने हुआ। किसानों ने बताया कि हादसे में गलती टैंकर चालक की है। सामने से आ रही कार देखने के बाद भी चालक ने रफ्तार कम नहीं की और ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करने लगा, जिससे हादसा हो गया।
लोगों ने बताया कि पुवायां की ओर से ट्रैक्टर-ट्राॅली खुटार जा रही थी। ट्राॅली के पीछे टैंकर था। सामने से कार आ रही थी। अचानक टैंकर चालक ने ट्राॅली को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो लोगों को लगा कि कार और टैंकर का रुकना मुश्किल है।
कुछ ही सेकेंड में यही हुआ। टैंकर का दाहिना हिस्सा कार से टकरा गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। उधर ट्रैक्टर चालक ने टैंकर को अपनी साइड में तेजी से मुड़ता देख उसे रोड से नीचे उतार लिया। अगर ऐसा नहीं होता तो टैंकर ट्रैक्टर से भी टकरा जाता।
--
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
खुटार/ पुवायां। 25 अप्रैल को शादी और उसके बाद से अनिल की पत्नी कल्पना के मायके और ससुराल में खुशी का माहौल था। बुधवार रात भी दोनों घरों में ढोलक पर मंगलगीत गाए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह बेटी की विदा के चलते पिता रामनरेश ने घर आए मेहमानों की खूब खातिरदारी की थी और हंसी-खुशी कल्पना को विदा किया था।
कल्पना का कोई भाई नहीं है। विदा करने के कुछ देर बाद ही हादसे की खबर मिलते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। उधर अनिल के घर की महिलाएं बहू के आने का इंतजार कर ढोलक बजाकर खुशियां मना रही थीं। हादसे की खबर लगने ही ढोलक की थाप की जगह करुण क्रंदन सुनकर आसपास के लोग अनिल के घर पहुंच और परिजनों को सांत्वना दी।
--
राज्यसभा सांसद पहुंचे सीएचसी, परिजनों को दी सांत्वना
खुटार में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत की जानकारी पाकर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार खुटार सीएचसी पहुंचे और दुखी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सीएचसी पर काफी देर तक रुक कर घायलों का ठीक से इलाज करने को निर्देश दिया और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
--
पांच वर्षीय बच्चे के सिर से उठा मां का साया
कार में सवार सार्थक जहां घायल हुआ है वहीं कार सवार मां रीना वर्मा की मौत से उसके सिर से मां का साया उठ गया है। घायल अनिमेष लगातार अपने मम्मी, पापा को ही रो-रोकर बुलाता रहा। यह देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू भर आए।
--
नवविवाहिता के सिर के उड़े चीथड़े, दो हिस्सों में बंटा चेहरा



खुटार। टैंकर की टक्कर से कार सवार नवविवाहिता कल्पना वर्मा के सिर के चीथड़े उड़ गए और चेहरा कट कर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद लोग शव देखकर कांप उठे। मौके पर पहुंचे लोगों ने चेहरे पर नवविवाहिता की चुनरी डाल कर चेहरा ढक दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिर का हिस्सा एकत्र कर शव के साथ पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।

खुटार में हुए हादसे में मृत कल्पना वर्मा। स्रोत : परिजन

खुटार में हुए हादसे में मृत कल्पना वर्मा। स्रोत : परिजन

खुटार में हुए हादसे में मृत कल्पना वर्मा। स्रोत : परिजन

खुटार में हुए हादसे में मृत कल्पना वर्मा। स्रोत : परिजन

खुटार में हुए हादसे में मृत कल्पना वर्मा। स्रोत : परिजन

खुटार में हुए हादसे में मृत कल्पना वर्मा। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed