सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farewell accorded to the retiring ADM (Judicial).

Shahjahanpur News: एडीएम न्यायिक के सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farewell accorded to the retiring ADM (Judicial).
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित एडीएम न्यायिक के विदाई समारोह में शामिल अ​धिकारी। स्रोत: सूचना विभा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम न्यायिक राशिद अली खान के बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त होने पर कलक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वह वर्ष 1994 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। उन्होंने शाहजहांपुर में तीन वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
Trending Videos

डीएम ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में आईजीआरएस शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके परिणामस्वरूप जनपद को लगातार बेहतर रैंक प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त राजस्व वादों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण में भी उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही, जिससे जनपद की प्रशासनिक छवि मजबूत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राशिद अली खान के उत्कृष्ट कार्यों, प्रशासनिक दक्षता, सरल स्वभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंटकर विदाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed