सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blood will be available even by providing information in a WhatsApp group.

Shahjahanpur News: व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी देने पर भी मिल जाएगा रक्त

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Blood will be available even by providing information in a WhatsApp group.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार आयोजित कार्यशाला में रक्तदान करने वालीं संस्थाओं व मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक के बीच आ रही समस्या का समाधान निकाला गया। संस्थाओं की बात सुनकर सभी को कार्ड देने की बात कही गई। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप पर भी सूचना मिलने पर रक्त उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
Trending Videos




ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी जितुराज ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, दुर्घटनाओं में घायल गंभीर मरीजों को दान दिया खून जरूरत पड़ने पर चढ़ाया जाता है, जिससे उन लोगों की जान बच जाती है। साथ ही कैंसर सहित गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को भी नि:शुल्क खून दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन में केवल डोनर को ही कार्ड देने की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रोटरी क्लब के डॉ. गौरव कौशल ने कहा कि जो संस्थाएं रक्तदान करती हैं, वे साल में करीब एक-दो बार ही किसी को खून देने के लिए कहती हैं। संजय चोपड़ा ने भी उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी। भारतीय बजरंग दल संस्था के विवेक ने भी अपनी परेशानी रखी। साथ ही संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याओं को प्राचार्य के समक्ष रखा।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी संस्थाओं को जोड़ा जाएगा, साथ ही जो लोग कार्ड नहीं लेकर आते हैं, उन्हें तुरंत उस ग्रुप पर जानकारी देकर ब्लड मुहैया कराया जाएगा। सभी ब्लड डोनेट करने वाली संस्थाओं को कार्ड मिलेंगे, जो एक साल के लिए मान्य होंगे। अगर कोई रक्तदान करने वाली संस्था लेटर पैड पर भी लिखकर किसी मरीज को भेजती है तो भी खून दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed