{"_id":"6a04d86045b58b2f9a0a7ca2","slug":"school-bus-overturns-after-colliding-with-overloaded-tractor-trolley-21-injured-including-three-students-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173166-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी स्कूल बस, तीन विद्यार्थियों समेत 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी स्कूल बस, तीन विद्यार्थियों समेत 21 घायल
विज्ञापन
निगोही में हुए हादसे में पलटी स्कूली बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित भाजपा विधायक सलोना कुशवाह के कार्यालय के पास बुधवार की दोपहर सुभद्रा देवी महेशचंद्र बालिका इंटर कॉलेज की स्कूली बस सामने से आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन विद्यार्थियों समेत 21 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बच्चे सहम गए। चर्चा है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था।
बुधवार की दोपहर छुट्टी के बाद स्कूली बस से छात्र व स्टॉफ अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बस शाहजहांपुर मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से आए सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़ पड़े। मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे विद्यार्थियों व स्टॉफ को लोगों ने काफी मशक्कत कर बाहर निकाला और एम्बुलेंस व निजी वाहनों से सीएचसी पहुंचाया। सूचना पाकर सीएमओ डॉ. वीके मिश्रा, आरटीओ हरिओम, यात्रीकर अधिकारी आरपी गौतम, नायब तहसीलदार पंकज कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
सीएमओ ने अपनी देखरेख में सभी घायलों को उपचार कराया। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रेफर कराया। इस बीच घायलों के परिजन और पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। विधायक सलोना कुशवाह ने बस की फिटनेस व लाइसेंस की जांच कराने की मांग की। सीएमओ डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सभी घायलों का एक्स-रे कराया गया है। फ्रैक्चर नहीं पाया गया है।
--
ये लोग हुए घायल
ग्राम बलेली निवासी छात्रा वंशिका व वंश, मिश्रीपुर निवासी छात्रा सृष्टि घायल हुए हैं। इनके अलावा अलमाज, ट्विंकल, अर्जुन, अंकुर सिंह, सरिता सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, वैदापुर निवासी पुष्पेंद्री, कजरीनूरपुर गांव निवासी पल्लवी यादव, बबिता यादव, गदियाना चुंगी निवासी सीतू यादव, अनुराग यादव, पचदेवरा निवासी मनु, हसौआ गांव निवासी सुनैना शर्मा, बलेली गांव निवासी प्रिंस, थाना सदर बाजार के मोहल्ला जलालनगर, राघौपुर निवासी सुसोमन, गिरगिचा निवासी पूर्णिमा वर्मा, सुभाषनगर कॉलोनी निवासी लता।
--
ट्रैक्टर चालक पर लगाया जाएगा जुर्माना
आरटीओ हरिओम के अनुसार ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। ट्रैक्टर के कागजात की जांच की जाएगी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया है। पुलिस उसका पता लगा रही है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos