{"_id":"6a059b494a2fa44db2098737","slug":"tractor-driver-killed-in-collision-with-pickup-truck-on-ganga-expressway-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, चार लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 14 May 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार
हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर को पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जलालाबाद क्षेत्र निवासी ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।
मृतक के परिजन रो-रोकर बेहोल हुए।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार को जलालाबाद से करीब 15 किलोमीटर आगे हरदोई क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय अजीत यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि उस पर बैठे चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनका सीएचसी में इलाज चल रहा है।
Trending Videos
जलालाबाद क्षेत्र के गांव नयागांव गुलड़िया निवासी अमर सिंह का इकलौता बेटा अजीत यादव एक्सप्रेसवे पर विभिन्न कार्यों के लिए बीते दो वर्षों से ट्रैक्टर चला रहे थे। बृहस्पतिवार को अजीत को एक्सप्रेसवे संबंधी कार्य के लिए मजदूर लेकर हरदोई जनपद के रूपापुर क्षेत्र में जाना था। अजीत पास से ही गांव धिंयरिया से राजपाल, शिवराम, राजेश व गांव करनापुर निवासी राजेश को टैक्टर पर बैठाकर रूपापुर लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे मिट्टी दबाने वाला छोटा रोलर व प्रेशर वाला डस्टर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
अजीत के चचेरे भाई बिपिन ने बताया कि सुबह करीब दस जब ये लोग हरदोई जनपद के पचदेवरा थाना क्षेत्र में पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ट्रैक्टर के पिछले पहिये में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से चारों मजदूर उछलकर दूर जाकर गिरे जबकि ट्रैक्टर चला रहा अजीत ट्रैक्टर की पिछली साइड गिरा और उसके ऊपर पीछे लगी प्रेशर मशीन गिर गई। इसमें वह दब गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना पाकर पहुंची एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस सभी को लेकर जलालाबाद सीएचसी पहुंची, जहां अजीत को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य चार घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई के अनुसार, हादसे के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग गया। इसे पचदेवरा पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जलालाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के घर में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी प्रीति व तीन बेटियां और एक बेटा है।