{"_id":"6a53eb11bd0d20f40c0cf33c","slug":"book-launch-at-swami-shukdevanand-university-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178679-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन
एसएस विश्वविद्यालय में पुस्तक का विमोचन करते कुलपति पीबी सिंह। स्रोत : विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में चित्रकला विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रज्ज्वल पुंडीर के शोधपरक ग्रंथ भारतीय कला और संस्कृति (अजंता के संदर्भ में) का विमोचन किया गया।
कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कुलपति से शिष्टाचार भेंट की।
प्रोफेसर प्रज्ज्वल पुंडीर ने बताया कि यह पुस्तक भारतीय सांस्कृतिक विरासत, चित्रकला और अजंता की भित्तिचित्र परंपरा का एक महत्वपूर्ण अध्ययन है। इसमें अजंता की भौगोलिक स्थिति और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का क्रमबद्ध विवेचन किया गया है।
विज्ञापन
पुस्तक में अजंता की चित्रकला के विविध आयामों का विश्लेषण भी शामिल है। कुलपति के साथ ही प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. शालीन कुमार सिंह, अर्चना गर्ग, रमेश चंद्रा, दीपक सिंह आदि ने प्रज्ज्वल पुंडीर को इस कार्य के लिए बधाई दी। संवाद