{"_id":"6a53ebc273aa16ff7a05d29c","slug":"branch-line-blew-out-power-supply-remained-off-for-14-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178812-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंच लाइन फुंकी, 14 घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंच लाइन फुंकी, 14 घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला बंगशान स्थित रामनगर कॉलोनी में 400 केवीए के विद्युत ट्रांसफाॅर्मर की बंच लाइन फुंक जाने से करीब 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने रविवार सुबह खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल की।
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कटरा-जलालाबाद राज्यमार्ग पर स्थित ट्रांसफाॅर्मर की बंच लाइन फुंक गई। इसके चलते रामनगर कॉलोनी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रात में फॉल्ट सही नहीं हुआ। रविवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे ट्रांसफाॅर्मर की फुंकी बंच लाइन बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। करीब 14 घंटे बाद बिजली आने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए ट्रांसफाॅर्मर की निगरानी भी कराई जाएगी।
--
गर्मी बढ़ने से ट्रिपिंग की समस्या से जूझे लोग
शाहजहांपुर। बारिश के बाद रविवार को धूप खिलने पर ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। ऐसे में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। ग्रामीण इलाकों में भी स्थिति खराब रही।
विज्ञापन
इसी क्रम में शनिवार सुबह जलालाबाद के महुआडांडी ग्राम में बिजली गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की। वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया गया। तब जेई ने काम कराकर देर रात में आपूर्ति को बहाल कर दिया। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि गर्मी में इजाफा होने से बिजली की मांग में बढ़ोतरी हुई है। संवाद