पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   broken electric wire fell on workers transplanting paddy one died and three injured in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर गिरा बिजली का तार, करंट से एक की मौत, तीन झुलसे

Mon, 29 Jun 2026 01:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 29 Jun 2026 01:34 PM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। गांव अटकोना में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। तीन लोग झुलस गए। 

विज्ञापन
broken electric wire fell on workers transplanting paddy one died and three injured in Shahjahanpur
रामपाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव अटकोना में सोमवार सुबह धान की रोपाई कर रहे मजदूरों के ऊपर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे खेत में काम कर रहे गांव के रामपाल और विवेक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, दुर्वेश और एक 11 वर्षीय बालिका को भी झटका लगा।

विज्ञापन

  
हादसे के बाद ग्रामीणों ने गंभीर घायल रामपाल और विवेक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रामपाल की हालत को गंभीर देखते हुए शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में रामपाल ने दम तोड़ दिया। विवेक का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में सीएम योगी बोले- सपा और कांग्रेस को सिर्फ मुसलमानों की चिंता; अखिलेश यादव पर बरसे
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी मजदूरों ने बताया कि खेत से हाईटेंशन और एलटी दोनों लाइनें गुजरी हैं। एलटी लाइन का तार टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया था। इससे खेत में भरे पानी में करंट आ गया और चार लोग चपेट में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। 

जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 
जर्जर और ढीले बिजली तारों की समय पर मरम्मत नहीं की गई, जिसके कारण तार टूटकर खेत में काम कर रहे श्रमिकों पर गिर गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

रामपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। बिजली निगम के एक्सईएन पुनीत निगम ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाया जाएगा और घायल को मेडिकल के आधार पर सहयोग कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed