पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sub-Inspector attacked with a knife and uniform torn while conducting a raid in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: दबिश देने गए दरोगा पर चाकू से हमला, वर्दी फाड़ी, आरोपी युवक गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 10:55 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 29 Jun 2026 10:55 AM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। गांव घूरखेड़ा में दबिश देने पहुंचे दरोगा पर आरोपी ने हमला कर दिया। उन पर चाकू से वार किया। वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Sub-Inspector attacked with a knife and uniform torn while conducting a raid in Shahjahanpur
पुवायां थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में दबिश देने पहुंची थाना सदर बाजार की पुलिस टीम पर आरोपी युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने दरोगा के साथ अभद्रता करते हुए उनका बिल्ला नोच लिया। वर्दी फाड़ दी और चाकू से हमला कर दिया। इससे दरोगा अक्षय पंवार को चोटें आई है। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर की एक युवती ने पुवायां के गांव घूरखेड़ा निवासी विशाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सदर बाजार थाने के दरोगा अक्षय पंवार के नेतृत्व में पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश देने पहुंची थी। दबिश के दौरान पुवायां पुलिस भी साथ में थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए चाकू से दरोगा पर अचानक वार कर दिया। दरोगा ने बचाव करने का प्रयास किया तो उनके हाथ में चोटें आ गई। हाथापाई में दरोगा की वर्दी फट गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सीएम योगी आज पीलीभीत में: जिले को 66 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा अक्षय पंवार की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों पर हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान हमला कर दिया था। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed