Shahjahanpur News: धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर गिरा बिजली का तार, करंट से एक की मौत, तीन झुलसे
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। गांव अटकोना में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। तीन लोग झुलस गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव अटकोना में सोमवार सुबह धान की रोपाई कर रहे मजदूरों के ऊपर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे खेत में काम कर रहे गांव के रामपाल और विवेक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, दुर्वेश और एक 11 वर्षीय बालिका को भी झटका लगा।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने गंभीर घायल रामपाल और विवेक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रामपाल की हालत को गंभीर देखते हुए शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में रामपाल ने दम तोड़ दिया। विवेक का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में सीएम योगी बोले- सपा और कांग्रेस को सिर्फ मुसलमानों की चिंता; अखिलेश यादव पर बरसे
साथी मजदूरों ने बताया कि खेत से हाईटेंशन और एलटी दोनों लाइनें गुजरी हैं। एलटी लाइन का तार टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया था। इससे खेत में भरे पानी में करंट आ गया और चार लोग चपेट में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जर्जर और ढीले बिजली तारों की समय पर मरम्मत नहीं की गई, जिसके कारण तार टूटकर खेत में काम कर रहे श्रमिकों पर गिर गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रामपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। बिजली निगम के एक्सईएन पुनीत निगम ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाया जाएगा और घायल को मेडिकल के आधार पर सहयोग कराया जाएगा।