{"_id":"6a411fdab7749a6085026b77","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-container-arm-severed-at-the-shoulder-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-177464-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कंटेनर की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत...कंधे से अलग हुआ एक हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कंटेनर की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत...कंधे से अलग हुआ एक हाथ
विज्ञापन
जैतीपुर के खेड़ा-बझेड़ा में हुए हादसे के बाद लगी लाेगों की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के खेड़ा-बझेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय शफी खां रविवार दोपहर तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर लगने से घायल हो गए। पहिया चढ़ने से कंधे से उनका एक हाथ अलग हो गया। बाद में बरेली के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर गर्मी के कारण शफी खां ग्रामीणों के साथ आम के बाग में बैठे हुए थे। करीब ढाई बजे वह घर जाने के लिए स्टेट हाईवे के किनारे चल दिए। इस दौरान जैतीपुर की ओर से आए कंटेनर की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक हाथ कंधे से अलग हो गया। उनके सिर में गंभीर चोट आई। काफी खून बह गया।
ग्रामीणों ने सरकारी एंबुलेंस के लिए कॉल की, लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन शफी खां को निजी वाहन से बरेली लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पूर्व में चौपहिया वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर सुन पत्नी मेमजादी व अन्य परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मृतक के सात बेटे व एक बेटी है। बेटी व चार बेटों की शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, कंटेनर चालक असम से मुर्गी का दाना लेकर दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर खड़ाकर चालक पास की दुकानों में छिप गया। चालक को हिरासत में लेते हुए कंटेनर को नवादा चौकी मोड़ पर खड़ा करा दिया गया है। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
--
सड़क हादसे में चौकीदार की जान गई
खुटार। गांव टंडोला निवासी 60 वर्षीय राजाराम की मैलानी मार्ग पर बाबा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह तालाब में मछलियों की रखवाली का काम करते थे। गांव महुआ पिमई के मजरा टंडोला निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनके ताऊ राजाराम की शादी नहीं हुई थी। राजाराम उनके साथ में रहते थे। एक माह से वह बाबा चौराहा से चांदपुर जाने वाले मार्ग किनारे तालाब में मछलियों की रखवाली कर रहे थे। शनिवार रात को पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि अज्ञात वाहन की टक्कर से ताऊ की मौत हो गई है। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पहचान की। मृतक के पौत्र गांव नरौठा हंसराम निवासी अरविंद कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि वाहन और चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद