सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Caught Stealing Electrical Wires and Fittings

Shahjahanpur News: विद्युत तार व फिटिंग का सामान चोरी करते पकड़ा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Caught Stealing Electrical Wires and Fittings
विज्ञापन
निगोही। निर्माणाधीन पॉवर हाउस से विद्युत तार व फिटिंग का सामान चोरी करते हुए तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

सिंधौली के ग्राम पैना खुर्द निवासी गौरव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि बुधवार की रात करीब 12 बजे के आसपास निर्माणाधीन उपकेंद्र, संडाखास से चोर 33 केवीए का तार एवं फिटिंग का सामान चोरी कर बाइक पर लादकर ले जा रहे थे। चौकीदार की सूचना पर तुरंत गांव के लोगों के साथ मौके पर गए। देखा कि चार लोग एक बाइक पर सामान रखकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया गया, लेकिन एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और पकड़े हुए लोगों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed