Shahjahanpur News: पत्नी की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, जहर खाकर दी जान; मरने से पहले कही थी ये बात
पुवायां क्षेत्र के मजीदपुर गांव के युवक अनूप कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके भाई अखिल ने अपनी भाभी मनु और प्रेमी दिलीप पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मनु को हिरासत में लिया है, जबकि दिलीप फरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव मजीदपुर निवासी अनूप कुमार (26 वर्ष) की मौत होने के मामले में उसके छोटे भाई अखिल ने भाभी और उसके प्रेमी पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अखिल के अनुसार, भाभी मनु का गांव के ही दिलीप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भाभी के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर भाई ने आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। दिलीप की पुलिस तलाश कर रही है।
परिजनों के मुताबिक, अनूप कुमार ने 31 जुलाई की दोपहर जहर खा लिया था। जानकारी होने पर परिजन उनका एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। एक अगस्त को अनूप ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। परिजन शव को घर लाए थे और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना पर थाना प्रभारी आरके रावत ने अनूप के घर जाकर घटना की जानकारी ली थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए थे। अनूप मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे।
यह भी पढ़ें- UP: दूसरे पति के प्यार में पहले का कत्ल, कोल्ड ड्रिंक में नींद की 15 गोलियां; मासूम के हाथ भेजा मौत का गिलास
अनूप के भाई अखिल ने पुलिस को बताया था कि उनकी भाभी मनु गांव में कुछ दूर रहने वाले दिलीप से मोबाइल पर बात करती थीं और दिलीप से संबंध रखती थीं। कई साल से चल प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव के लोगों और अनूप को भी थी, इससे उनका भाई काफी परेशान रहता था। अनूप के मना करने पर भी भाभी और दिलीप संबंध खत्म करने को तैयार नहीं थे और भाई को आत्महत्या के लिए उकसाते थे, इस कारण अनूप ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस ने अखिल की तहरीर पर भाभी मनु और दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना के दिन पत्नी को प्रेमी से बात करते पकड़ा
उधर अनूप की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह दिलीप से बात करती थी। पति ने दो-तीन बार पकड़ लिया था। 31 जुलाई को बात करते हुए पति ने पकड़ लिया था और मोबाइल तोड़ दिया था। उन्होंने पति से कहा था कि अब दिलीप से बात नहीं करेगी। बाद में पति घर से सौ रुपये लेकर गए और कुछ देर बाद घर आकर बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है।
अनूप की छह वर्ष पहले शादी हुई थी। उनका एक चार वर्ष का पुत्र भी है। मनु को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में नामजद दिलीप कुमार पुवायां में एक दुकान पर नौकरी करता है और घटना के बाद से भागा हुआ है। दिलीप के एक भाई को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
अनूप की हालत बिगड़ी तो पत्नी ने दिलीप को किया फोन
जहर खाने के बाद घर में अनूप की हालत बिगड़ी तो पत्नी मनु ने देवर आदि को जानकारी न देकर दिलीप को फोन किया। दिलीप अपने परिवार की दो महिलाओं के साथ मनु के घर आया और अनूप से घटना की जानकारी करते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद अनूप को इलाज के लिए ले जाया गया तो दिलीप घर से भाग गया।
सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अनूप की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा सुरक्षित किया गया है। अनूप की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विवेचना कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।