{"_id":"69c97b7c7f3a1c5a3b026b4a","slug":"change-increased-toll-tax-on-large-vehicles-to-take-effect-from-april-1st-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-169247-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव: एक अप्रैल से लागू होगा बड़े वाहनों पर बढ़ा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव: एक अप्रैल से लागू होगा बड़े वाहनों पर बढ़ा टोल टैक्स
विज्ञापन
खुटार पूरनपुर मार्ग पर हिटौटा टोल प्लाजा । संवाद
विज्ञापन
पुवायां। 31 मार्च की आधी रात के बाद से पुवायां से बंडा और खुटार से पूरनपुर मार्ग पर जाने वाले भारी वाहन चालकों को अधिक टैक्स देना पड़ेगा। कार, जीप, वैन आदि पर शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। एनएचएआई की ओर से टोल टैक्स की दरें बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश ठेकेदारों को प्राप्त हो गया है। जलालाबाद कटरा मार्ग पर कुदैया टोल प्लाजा पर भी दरें बढ़ेंगी।
लखीमपुर के मैगलगंज से पीलीभीत के पूरनपुर तक एनएच 730 ए है। 109 किमी लंबे इस मार्ग पर बंडा से पुवायां के बीच सबली कटेली टोल प्लाजा पड़ता है। इसी प्रकार एनएच 730 पीलीभीत बस्ती मार्ग पर पीलभीत-पूरनपुर मार्ग पर सराय सुंदर में एक और खुटार-पूरनपुर मार्ग पर हिटौटा में एक टोल प्लाजा पड़ता है।
पिछले वर्ष एक अप्रैल से रेट बढ़ाए गए थे लेकिन बाद में कम कर दिए गए। अब कार, जीप, वैन को छोड़कर ऐसे वाहन जिनका शुल्क सौ रुपये से ज्यादा था, उनके शुल्क में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
-- -
सबली टोल पर बढ़ी भारी वाहनों की दर
सबली टोल के मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि मैगलंगज-पूरनपुर हाईवे पर पुवायां-बंडा के सबली टोल प्लाजा पर हल्के व्यावसायिक वाहनों का टोल 80 रुपये यथावत रखा गया है। एक ही दिन में वापसी पर शुल्क 115 से बढ़कर 120 हो जाएगा। बस, ट्रक दो एक्सल का टोल 165 रुपये यथावत रखा गया है। वापसी के लिए 245 के स्थान पर 250 रुपये देने होंगे।
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल का टोल 180 है, जो नहीं बढ़ा है, लेकिन एक ही दिन में वापसी पर शुल्क 265 से 275 किया गया है। हैवी वाहन चार से छह एक्सल का शुल्क 255 से 260 और एक ही दिन में वापसी पर 385 के स्थान पर 395 रुपये, ओवरसाइज व्हीकल का टोल 310 से बढ़ाकर 320 रुपये और एक ही दिन में आने जाने का 465 से बढ़ाकर 480 रुपये किया गया है।
-- -
खुटार-पूरनपुर मार्ग पर भी भारी वाहनों को ज्यादा देना होगा टोल टैक्स
हिटौटा टोल प्लाजा पर बस, ट्रक दो एक्सल का शुल्क 130 से बढ़ाकर 135 रुपये, व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल का शुल्क 145 से बढ़ाकर 150 रुपये, हैवी वाहन चार से छह एक्सल के लिए टोल 205 से बढ़ाकर 210 रुपये, ओवरसाइज व्हीकल के लिए टोल 250 से बढ़ाकर 260 रुपये कर दिया गया है।
--
एक अप्रैल से आयकर और जीएसटी में होंगे संशोधन लागू
शाहजहांपुर। कर अनुपालन विशेषज्ञ अक्षत सक्सेना ने बताया कि एक अप्रैल से भारत की कर प्रणाली में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे।आयकर और जीएसटी दोनों में महत्वपूर्ण संशोधन लागू होंगे, साथ ही प्रस्तावित आयकर अधिनियम, 2025 के माध्यम से छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 को प्रतिस्थापित किया जाएगा।
ये सुधार कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। एक महत्वपूर्ण राहत के रूप में नई कर व्यवस्था में लगभग 12.75 लाख रुपये तक की आय पर प्रभावी कर राहत उपलब्ध होने से वेतनभोगी वर्ग को बड़ा लाभ मिलेगा। शाहजहांपुर जैसे छोटे शहरों में, जहां अधिकतर लोगों की वार्षिक आय 12 लाख से कम है, यह बदलाव विशेष रूप से सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
इससे शिक्षकों, मध्यम वर्गीय वेतनभोगी कर्मचारियों तथा मध्यम स्तर के व्यवसायियों को सीधा लाभ मिलेगा। जीएसटी के अंतर्गत जीएसटीआर-3बी को जीएसटीआर-2बी से मिलान के बाद ही दाखिल करना अनिवार्य होगा। इनपुट टैक्स क्रेडिट केवल तभी मिलेगा जब सप्लायर द्वारा सही रिपोर्टिंग की गई हो। संवाद
Trending Videos