{"_id":"69c13f783260fb37950ff8bb","slug":"commuting-becomes-hazardous-on-the-highway-due-to-a-broken-drain-slab-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-168732-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर नाले का स्लैब टूटने से आवागमन हुआ खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर नाले का स्लैब टूटने से आवागमन हुआ खतरनाक
विज्ञापन
जलालाबाद में हाईवे के किनारे डाकबंगला मोड़ के सामने क्षतिग्रस्त नाले का लिंटर। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान नगर क्षेत्र में मार्ग के दोनों तरफ बनाए गए नाले के कंक्रीट स्लैब कई जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों के लिए आवागमन खतरनाक हो गया है। कई बार शिकायत करने पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान गांव से लेकर नगर के आबादी क्षेत्र में दोनों तरफ बने नाले पर कंक्रीट के स्लैब डाले गए थे। उन पर से भारी वाहनों का आवागमन होने से वह क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। हाईवे पर डाकबंगला मोड़ के पास, मुख्य चौराहे पर शौचालय के लिए जाने वाले रास्ते पर, क्रय विक्रय समिति के पास, मोहल्ला नौसारा सहित कई अन्य मोड़ वाली जगहों पर नाले के स्लैब टूट गए हैं।
रात में नाले के क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई नहीं देने से पैदल राहगीरों समेत वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। डाक बंगला के पास एक शोरूम के संचालक संजीव शुक्ला ने बताया कि समाधान दिवस के अलावा कई बार नगर पालिका में अवगत कराने पर भी समस्या का समाधान नहींं हो सका।
नगरपालिका परिषद के ईओ एचएन उपाध्याय के अनुसार यह कार्य एनएचएआई के ठेकेदारों द्वारा कराया गया था। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
Trending Videos