फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Complaint filed against seven people following a miscarriage.

Shahjahanpur News: गर्भपात होने पर सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 13 Jul 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against seven people following a miscarriage.
पुवायां। गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग निवासी नरायनलाल तिवारी की पुत्री शीतल पांडे ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति समेत सात लोगों की पिटाई से गर्भपात होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शीतल ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी चार मार्च 2024 को पुवायां के गांव बेला छेदा के लवकुश पांडे से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, ससुर सुशील पांडे, सास मालती देवी, ननद मुस्कान, सपना, वर्षा और नानी मनोरमा दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड में गर्भवती होने की पुष्टि होने पर ससुराल के लोग नाराज हो गए और 16 जून को डंडे से पिटाई की गई। गले में फंदा डालकर मारने की कोशिश की गई। आरोप है कि पिटाई के कारण गर्भपात हो गया। ससुराली दहेज की मांग पूरी किए बिना रखने के लिए तैयार नहीं हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में विवेचना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed