फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of the Ramlila Maidan boundary wall begins following the Finance Minister's intervention.

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री के हस्तक्षेप के बाद रामलीला मैदान की चहारदीवारी का निर्माण शुरू

Mon, 27 Jul 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Construction of the Ramlila Maidan boundary wall begins following the Finance Minister's intervention.
खुदागंज में रामलीला मैदान की चहारदीवारी पर कार्य शुरू होने पर खुशी मनाते लोग। संवाद
खुदागंज। रामलीला मैदान की चहारदीवारी तोड़ दिए जाने का विवाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। रविवार को क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही धरना भी समाप्त कर दिया गया और यहां के बाजार भी चौथे दिन दोपहर बाद खुल गए।
विज्ञापन

शनिवार को धरनास्थल पर पहुंचे विधायक वीर विक्रम सिंह से वार्ता के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल सका था। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी आदि से करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता के दौरान विधायक ने कई बार संविधान सम्मत कार्रवाई पर जोर देते हुए धरना खत्म करने की सलाह दी।
विज्ञापन

विधायक ने यह भी कहा कि धरने की आड़ में शराबी तत्वों के उत्पात करने पर धरने में शामिल सभी लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने की दशा में एक साल तक जमानत भी नहीं हो सकेगी। विधायक की इन्हीं बातों को सुनकर व्यापारी नेता कृपाशंकर भावुक होकर फफक पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक से बातचीत बेनतीजा रहने पर रविवार को सुबह शिष्टमंडल ने शाहजहांपुर जाकर वित्त मंत्री से मुलाकात की और मेला मैदान की चहारदीवारी के विवाद से जुड़े सारे पहलू रखे। वित्तमंत्री ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रकरण से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर चहारदीवारी के तोड़े गए हिस्से का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
सूचना मिलते ही धरनास्थल पर लोग खुशी से जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। धरना खत्म होने के बाद चार दिन से बंद बाजार खुलने से सन्नाटे में डूबी सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। मेला कमेटी के पदाधिकारियों समेत निगोही के ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने पूरे प्रकरण को असत्य पर सत्य की जीत बताया है।
000
रामलीला मैदान की चहारदीवारी दोबारा तोड़ने की धमकी
विवाद का निपटारा होने की जानकारी मिलने के बाद चहारदीवारी तोड़ने के आरोपी कारोबारी ने रविवार को दोपहर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर मेला मैदान की चहारदीवारी फिर तोड़ने की धमकी दी। आंदोलन से जुड़े लोगों ने इसे प्रशासन के लिए सीधी चुनौती मानते हुए कहा कि ऐसा किए जाने पर फिर टकराव की नौबत आ जाएगी।

000
खुदागंज में रामलीला मैदान की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया गया है। वहां धरना प्रदर्शन खत्म हो गया है और बाजार खुलने से स्थिति सामान्य हो गई है। किसी ने दीवार तोड़ने का दोबारा प्रयास किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-नीलिमा यादव, एसडीएम तिलहर
00
अधिकारियों के निर्देश के बाद कार्य कराया गया है। दोबारा किसी ने दीवार तोड़ने की कोशिश की तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



-विदुष सक्सेना, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed