{"_id":"6a66445b0cde3c1ebb0454fd","slug":"the-attackers-of-sonam-kinnar-fled-madhya-pradesh-before-the-police-could-arrive-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-180060-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस के पहुंचने से पहले ही मध्य प्रदेश से भाग निकले सोनम किन्नर के हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस के पहुंचने से पहले ही मध्य प्रदेश से भाग निकले सोनम किन्नर के हमलावर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में सोनम किन्नर व उसकी कार चालक राहुल शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की लोकेशन मध्यप्रदेश में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए। अब पुलिस उनकी लोकेशन तलाश रही है।
इलाके में दखलंदाजी को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार रात फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर पिड़रा गांव के पास चलती कार पर सोनम किन्नर पर किन्नरों के दूसरे गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। कार में सवार सोनम किन्नर व कार चालक उनका साथी राहुल शर्मा गोली लगने से घायल हो गए थे। दोनों का उपचार बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है।
सोनम किन्नर की शिष्या सनाया किन्नर ने चांदनी किन्नर, राघवेंद्र, आसिफ, सुमित और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को आरोपियों की लोकेश मध्य प्रदेश में मिली थी। पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश भेजी गई, लेकिन पुलिस को वहां कोई नहीं मिला। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जानलेवा हमले के आरोपित पिता-पुत्र की तलाश में दी दबिश
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की शहबाजनगर चौकी क्षेत्र के लालबाग निवासी रेशमा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उनकी रिश्तेदारियों में दबिश दीं। शब्बन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 1:15 बजे परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इस बीच बड़ा तकिया निवासी सैब व उसके पिता असलम ने घर में घुसकर पत्नी रेशमा को गोली मार दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद