फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Slow progress, incomplete arrangements... A heap of disarray at the railway station.

Shahjahanpur News: काम धीमा, इंतजाम अधूरे... रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का अंबार

Mon, 27 Jul 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Slow progress, incomplete arrangements... A heap of disarray at the railway station.
रेलवे स्टेशन पर टूटा पड़ा एनाउंस सिस्टम। संवाद
शाहजहांपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाला निर्माण कार्य काफी धीमी गति से होने से यात्रियों के लिए हर दिन दुश्वारियां बढ़ा रहा है। स्टेशन के रास्ते खुले होने से छुट्टा जानवर प्लेटफॉर्म तक पहुंचकर हादसे की वजह बन रहे हैं। बारिश के दौरान सिर छिपाने तक की जगह नहीं मिलती है। इसके चलते यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ था। इसके तहत प्लेटफॉर्म को ऊंचे करने का कार्य हो गया। उत्तर रेलवे की सरकुलेटिंग एरिया को पूर्वोत्तर रेलवे तक जोड़ने के लिए मुख्य गेट की दीवार करीब डेढ़ महीने पहले तोड़ी गई थी। वह अब तक नहीं बनाई गई। इसके चलते छुट्टा पशु अंदर घुस आते हैं। इनसे यात्रियाें के साथ ट्रेनों को भी खतरा बना रहता है। इस कार्य को 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश भी महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान दिए थे।
विज्ञापन

इसी तरह जीआरपी थाने के बगल की दीवार भी टूटी हुई है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों का ठहराव होता है। फिर भी यहां पर कई स्थानों पर मैनहोल खुले हैं। टिनशेड के नीचे पर्याप्त बेंच नहीं होने से यात्रियों को जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुरक्षा को बड़ा खतरा, चेकिंग भी नहीं
रेलवे स्टेशन पर आने के लिए कई रास्ते खुले होने से सुरक्षा का खतरा बना रहता है। मालगोदाम की दिशा में निर्माण कार्य के चलते यहां से भी लोगों की आवाजाही रहती है। यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से आए दिन अराजक तत्व यात्रियों के साथ वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं।
--
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं...एस्केलेटर का इंतजार
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को राहत देने के लिए दो ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसमें एक पर एस्केलेटर लगना है। कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते एस्केलेटर का इंतजार बढ़ता जा रहा। इसे लेकर रेलवे के अफसर भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। स्टेशन पर पानी की टोटियां तक नहीं बदली गई हैं। इनसे भी पानी टपकता रहता है।
--
रेलवे स्टेशन पर काम तेजी से नहीं कराया जा रहा। सरकारी कार्य में ठेके का रेट बढ़ाने के लिए देरी की जा रही है। आएदिन यात्रा करते हैं। जहां-तहां पशु घूमते मिल जाते हैं। ऐसी ही कई अन्य अव्यवस्थाएं भी हैं।
- राजू बग्गा, मोहल्ला बिजलीपुरा
--
स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य काफी समय से चल रहा है। बारिश हाेने पर स्टेशन पर सिर छिपाने तक की जगह नहीं मिलती। बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां तक नहीं पड़ी हैं। रेलवे के अफसरों को समस्या समाधान की ओर ध्यान देना चाहिए।
-शोभित गुप्ता, मोहल्ला सदर बाजार
--
निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पार्सल कार्यालय को तोड़कर सरकुलेटिंग एरिया का कार्य अगले महीने पूरा कर लिया जाएगा। अन्य समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा।

-ओपी शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed