{"_id":"6a6648b524ce042e74019169","slug":"gearing-up-to-combat-diphtheria-vaccination-drive-in-schools-to-begin-on-august-3-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-180020-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डिप्थीरिया पर वार की तैयारी, तीन अगस्त से स्कूलों में लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डिप्थीरिया पर वार की तैयारी, तीन अगस्त से स्कूलों में लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। डिप्थीरिया जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग तीन अगस्त से विशेष स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। चार दिवसीय अभियान में करीब 1200 विद्यालयों को कवर करने की योजना है। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग व आंगनबाड़ी विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया है।
विभाग ने करीब तीन माह पहले जिले में डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान चलाया था, जिसमें स्कूलों को कवर किया गया था। हालांकि काफी विद्यालय और कुछ बच्चे किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गए थे। इस बार ऐसे सभी बच्चों की ड्यू-लिस्ट तैयार की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीका लगवाने से न छूटे।
डिप्टी सीएमओ डॉ.आसिफ ने बताया कि तीन, चार, छह और सात अगस्त को अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पांच से छह वर्ष आयु के कक्षा एक के बच्चों को डीपीटी बूस्टर, 10 वर्ष आयु के कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों को टीडी वैक्सीन व 16 वर्ष आयु के कक्षा 10 व 11 के विद्यार्थियों को टीडी की अतिरिक्त डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एएनएम विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण करेंगी। इसके लिए विद्यालयों को पहले से सूचना देने के साथ ही छूटे हुए बच्चों की सूची तैयार कराई जा रही है।