{"_id":"69daa2c1a7c8cdd6c60b24f8","slug":"crime-inspector-of-puwayan-police-station-dies-of-heart-attack-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-170336-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां थाने के अपराध निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां थाने के अपराध निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
पुवायां थाने के निरीक्षक क्राइम राजेश कुमार का फाइल फोटो। स्रोत : पुलिसकर्मी
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। थाने में अपराध निरीक्षक और वर्तमान में कार्यवाहक थाना प्रभारी 49 वर्षीय राजेश कुमार शनिवार सुबह थाने के सरकारी आवास के बाथरूम में बेहोश मिले। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुवायां थाने और शाहजहांपुर पुलिस लाइन से एक-एक टीम शव के साथ इंस्पेक्टर के घर भेजी गई है।
मूल रूप से उन्नाव के थाना बारा सगवर के गांव हिश्यामपुर और वर्तमान में लखनऊ के थाना पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी निवासी राजेश कुमार वर्ष 1997 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इसके बाद पदोन्नति पाते हुए इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचे और पुवायां थाने में 29 अगस्त 2025 से तैनात थे।
थाना प्रभारी रवि करन सिंह बीमारी के कारण अवकाश पर गए थे। राजेश कुमार के पास थाना प्रभारी का चार्ज था। शनिवार सुबह वह थाने के आवास में ही बने बाथरूम में नहाने गए थे। स्टाॅफ के कई बार फोन करने पर भी उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ तो पुलिसकर्मी आवास पर पहुंचे। राजेश कुमार को बाथरूम में बेहोश देख सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पाकर तमाम पुलिसकर्मी सीएचसी पहुंचे। राजेश कुमार के परिजनों और अधिकारियों को भी सूचना दी गई। एसपी ग्रामीण भांवरे दीक्षा अरुण से सीएचसी पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम को भिजवा दिया गया। इससे पहले फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की। राजेश कुमार बंडा, कांट और रोजा थाने में भी रह चुके हैं।
--
मृदुभाषी राजेश कुमार की मौत से आहत हैं पुलिसकर्मी
राजेश कुमार आठ महीने से पुवायां थाने में तैनात थे। मिलनसार और मृदुभाषी राजेश कुमार की सुबह तक स्वास्थ्य ठीक था। सुबह वह शेविंग करने के बाद नहाने गए थे। एसपी के थाना दिवस में पुवायां और बंडा आने की सूचना पर स्टाफ तैयारियों में जुटा था। इस बीच राजेश कुमार की मौत की सूचना पर पुलिसकर्मी गमगीन हो उठे। एसपी भी शाहजहांपुर से सीधे बंडा चले गए।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार के बड़े भाई का नाम भी राजेश कुमार था। वह ग्राम प्रधान थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। इंस्पेक्टर से छोटे भाई अखिलेश कुमार कपड़े की दुकान चलाते हैं और खेती करते हैं। सबसे छाेटे भाई सुशील बहराइच जीआरपी में एसआई हैं। इंस्पेक्टर के परिवार में पत्नी बबली देवी, पुत्री 17 वर्षीय यौम्या और 13 वर्षीय पुत्र हनी कुमार हैं।
--
पुवायां के इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार को सीएचसी भिजवाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
-भांवरे दीक्षा अरुण, एसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर
Trending Videos