सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLA Angered Upon Seeing Road Construction Deviating from Standards

Shahjahanpur News: मानक के विपरीत मार्ग निर्माण होते देख विधायक नाराज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
MLA Angered Upon Seeing Road Construction Deviating from Standards
विज्ञापन
निगोही। सिंधौली मोड़ से कोटावारी गांव तक बनाए जा रहे 11 किमी लंबे मार्ग के निर्माण कार्य में मानकों की उपेक्षा की जा रही है। ग्रामीणों से शिकायतें मिलने पर विधायक सलोना कुशवाहा ने शनिवार को मौके पर जाकर कर्मचारियों से टेंडर और मानकों की जानकारी लेने के बाद स्वयं मार्ग का जायजा लिया। कार्य मानक के विपरीत होने पर नाराजगी जताई।
Trending Videos

विधायक ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि उन्होंने इस मार्ग की मांग विधानसभा में उठाई थी। तब कहीं जाकर मार्ग बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया, लेकिन ठेकेदार ने निर्माण कार्य कराने से पहले भूमि पूजन और मार्ग का शिलान्यास भी नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि प्रांंतीय खंड के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल के अनुसार, मार्ग के शिलान्यास के लिए अवर अभियंता और सहायक अभियंता के स्तर से विधायक से समय मांगा गया है और मार्ग का पूरा कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed