सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four-year-old child dies after being struck by a tractor.

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से चार साल के बच्चे की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old child dies after being struck by a tractor.
अमित यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी रघुनंदन के चार वर्षीय बेटे रिवांश की शनिवार सुबह ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई।
Trending Videos

मृतक के पिता रघुनंदन ने बताया कि घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित मैदान पर लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं। शनिवार की सुबह बेटा रिवांश मैदान पर गया था। इस दौरान ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हो गया। चालक ने अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए बेटे को उठाकर ट्राॅली के पहिये के पास डाल दिया।
सांस चलती देख उसके बाबा बाइक से लेकर अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में बेटे की सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता रघुनंदन शहर में किसी चारा मशीन पर काम करते हैं। उन्हें कई फोन किए गए, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। तब एक रिश्तेदार ने जाकर बेटे के साथ हुए हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवांश के शव को देखकर पिता रघुनंदन व मां संगीता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। उसका एक बड़ा भाई अभिषेक है। बताया यह भी जा रहा है कि रिवांश अन्य बच्चों के साथ खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे बैठा था। उसी समय आए चालक ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर बैक गियर डालकर ट्रॉली पीछे की। तभी रिवांश पहिये के नीचे आ गया।
थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली गई है। मृतक के बाबा जुगेंद्र की ओर से चालक आदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।परिजनों ने बिना सुरक्षा उपकरणाें के काम कराने का लगाया आरोप

----------------
हाईवे पर कार की टक्कर लगने से हाइड्रा के हेल्पर की मौत
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह क्षेत्र के हुलासनगरा गांव निवासी 19 वर्षीय हाइड्रा के हेल्पर अमित यादव की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, अमित करीब एक साल से हाइड्रा पर हेल्पर थे। शुक्रवार रात हुलासनगरा ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने कार को टक्कर मार दी थी। शनिवार सुबह एटा जिले के उपेंद्र सिंह ओवरब्रिज पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार को हाइड्रा मशीन से ट्रक में लोड कर रहे थे।
हेल्पर अमित हाईवे पर यातायात को हाथ से संकेत देकर रोक रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद लोग अमित को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
अमित यादव के शव को देख उनके पिता नेत्रपाल, मां शीला देवी, बहन सीतू, बड़े भाई अतुल बिलख पड़े। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
------------------------------
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, साथी गंभीर घायल



जलालाबाद। जरियनपुर और कोलाघाट पुल के बीच शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में रैपुरा गांव के 35 वर्षीय आशुतोष की मौत हो गई और उनके पीछे बैठा गांव का युवक गुड्डू घायल हो गया।



आशुतोष गांव के ही गुड्डू के साथ शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक लेकर किसी काम से जरियनपुर जा रहे थे। करीब दो किमी आगे वह लोग कोलाघाट पुल और जरियनपुर के बीच पहुुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। आशुतोष के परिवार के संजीव कुमार ने बताया कि सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े आशुतोष को देखकर एक परिचित से हादसे की सूचना मिली।



जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, उस वक्त आशुतोष घायल पड़े थे। पुलिस की मदद से घरवाले उन्हें सीएचसी लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। घरवालों के अनुसार, घटनास्थल पर दूसरी बाइक भी पड़ी मिली, लेकिन आशुतोष के साथ गए गुड्डू और दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके पर नहीं मिले।



पेशे से निजी वाहन चालक आशुतोष अपने पीछे पत्नी पिंकी के अलावा तीन साल की एक बेटी छाेड़ गए हैं। मिर्जापुर की थाना प्रभारी सोनी शुक्ला के अनुसार बाइक सवार दोनों घायलों को जरियनपुर सीएचसी भेजे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में अभी आशुतोष के घरवालों से कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
--------------------
कंबाइन मशीन से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत



निगोही। खिरिया गांव में शुक्रवार को दोपहर कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल काटने के दौरान 70 वर्षीय खेत मालिक शिवसरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में देर रात राजकीय मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।



खिरिया निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई कराने के दौरान उनके पिता शिवसरन सिंह वहीं मौजूद थे। इसी दौरान कंबाइन चालक ने मशीन पीछे हटाई तो पिता उससे टकरा गए। सीएचसी ले जाने पर डॉ. नितिन चौधरी ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया, लेकिन वहां उनकी सांसें थम गईं।



खास यह है कि इस मामले में खेत मालिक के परिवार और कंबाइन चालक में समझौता हो जाने से कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से शव का पंचनामा भरा गया, लेकिन घरवालों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। बाद में शनिवार को दोपहर परिजनों ने शव का अंंतिम संस्कार कर दिया। संवाद

अमित यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अमित यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अमित यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अमित यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed