{"_id":"69da3bddac302cbcc10d28cd","slug":"a-shift-in-peoples-perception-of-homeopathic-medicines-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170342-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ‘होम्योपैथिक की दवाओं को लेकर लोगों की सोच में आया बदलाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ‘होम्योपैथिक की दवाओं को लेकर लोगों की सोच में आया बदलाव’
विज्ञापन
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से हुए कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें होम्योपैथिक दवा से होने वाले फायदे, बढ़ते विश्वास आदि पर चर्चा की गई।
शहर के एक रेस्टोरेंट में हुए कार्यक्रम में होम्योपैथिक चिकित्सक रवि मोहन ने कहा कि एक रिसर्च में सामने आया कि पिछले पांच वर्ष में 167 प्रतिशत तक व्यापार बढ़ गया है। होम्योपैथिक दवाओं के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आया है।
डॉ.गौरव कौशल ने कहा कि होम्योपैथिक की दवाओं के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। पहले लोग काफी जगह उपचार कराने के बाद गंभीर स्थिति होने पर होम्योपैथिक डॉक्टरों के पास पहुंचते थे, लेकिन अब मामूली दिक्कत होने पर भी दवाई लेते हैं।
डॉ.संगीता मोहन और डॉ.प्रणव चौधरी ने भी विचार रखे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ होम्योपैथिक के जनक डॉ.सैमुअल हैनीमैन के चित्र के सामने दीप जलाकर किया गया। इस बीच इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव डाॅ.विजय जौहरी ने डाॅ.रवि मोहन को रेडक्रास का मेडल पहनाकर व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डाॅ.एसपी कौशल, डाॅ.बीएन रस्तोगी, डाॅ.मणिका चौधरी, डाॅ. आंचल कौशल, डाॅ. शम्मी सचदेवा, डाॅ. हरीश सचदेवा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos