सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand raised for getting certificate made for inclusion in voter list

Shahjahanpur News: मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रमाणपत्र बनवाने की उठाई मांग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for getting certificate made for inclusion in voter list
विज्ञापन
तिलहर। भाट समाज के लोगों ने एसडीएम सदानंद सरोज से मिलकर बताया कि उनके पास जन्म और जाति प्रमाणपत्र नहीं है। इस वजह से उनका एसआईआर फॉर्म नहीं भर पा रहा है। इससे मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं हो पाएगा।
Trending Videos

मोहल्ला बहादुरगंज निवासी नेहा कौर, पदमा देवी, मधु कौर, मैना देवी, दल सिंह ने बताया कि वे लोग भाट समाज से हैं। उनके जन्म और जाति प्रमाणपत्र नहीं बनाए गए हैं। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से प्रमाणपत्र बनवाकर एसआईआर में शामिल किए जाने की गुहार लगाई थी। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि समाज के लोगों को नगर पालिका भेजकर जन्म और जाति प्रमाणपत्र बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि जिन लोगों के पास पढ़ाई या टीकाकरण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके जन्म और जाति प्रमाणपत्र बनाए जाने में कठिनाई आ रही है। वहीं, भाट समाज की महिलाओं और पुरुषों का आरोप है कि वे तहसील और नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कर्मचारी उनसे सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं।
--------
नए मतदाता जोड़ने के निर्देश
नगर पालिका कार्यालय में एईआरओ समर शुक्ला ने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित फार्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि फाॅर्मों में आवश्यक सुधार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए उनके आवेदन फार्मों को प्राथमिकता से भरवाने के निर्देश भी दिए।
-------------
बूथ अध्यक्षाें से नए वोट बनवाने पर जोर

शाहजहांपुर। पार्षद रामबरन सिंह चंदेल ने कार्यालय में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर अपने-अपने बूथों पर अधिक नए वोट बनवाने पर जोर दिया। पार्षद ने जोर देकर कहा कि समय रहते सभी वोट बनाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। महानगर जिला मंत्री अमित शर्मा, बूथ अध्यक्ष संजय वर्मा, नितिन मौर्य, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed