फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand to grant 'State Mother' status to the cow; protesters arrived at the Collectorate playing the *damru*.

Shahjahanpur News: गाय को राज्य माता का दर्जा देने की मांग, डमरू बजाते हुए पहुंचे कलक्ट्रेट

Tue, 28 Jul 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to grant 'State Mother' status to the cow; protesters arrived at the Collectorate playing the *damru*.
शाहजहांपुर में जुलूस निकालते गो सेवक। संवाद
शाहजहांपुर। गो-सेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गाय को उत्तर प्रदेश में राज्य माता और देश में राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर जुलूस निकाला। इस दौरान गोसेवक डमरू बजाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में गोवंश की तस्करी और हत्या करने वालों के खिलाफ कठोर कानून बनाकर उम्रकैद की सजा व उनकी संपत्ति जब्त करने की मांग की गई। इसके अलावा हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के उपचार के लिए विशेष एंबुलेंस और अस्पताल स्थापित करने, प्रत्येक ग्राम पंचायत में नंदीशाला तथा प्रत्येक जिले में बड़े गो-अभ्यारण्य बनाने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गोबर से बने पेंट और गोमूत्र से बने फिनाइल का सरकारी कार्यालयों में उपयोग सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया। इस मौके पर रसाना माताजी गोशाला से वंशीधर दास, जीव सहयोग फाउंडेशन के पीयूष पांडेय, विनय साहू, अंकित अवस्थी, अनूप धवन, पार्षद विपिन यादव, सनी, पंकज मिश्रा, बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed