सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees took a holy dip in the sacred Ganges on Somvati Amavasya.

Shahjahanpur News: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में किया पर्व स्नान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip in the sacred Ganges on Somvati Amavasya.
पुवायां में पन्नघाट पर भंडारे में  प्रसाद ग्रहण करते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने ढाई घाट पहुंचकर पवित्र गंगा में स्नान किया। आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन किया और पंडे-पुजारियों को दान-दक्षिणा दी। कई श्रद्धालुओं ने श्री सत्यनारायण की कथा सुनी और कन्याओं को भोजन करवाकर पुण्य अर्जित किया।

श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली ढाई घाट गंगा पर सोमवती अमावस्या पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु सोमवार को पौ फटने से पहले से ही ढाई घाट पहुंचने लगे। घाट पर पहले से डेरा डाले पंडा-पुजारियों और साधु-संतों ने ब्रह्म मुहूर्त से मां गंगा का जयकारा लगाकर पर्व स्नान करना आरंभ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधु संगत ने शंख ध्वनि के साथ स्नान किया। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम दोपहर दो बजे के बाद तक जारी रहा। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने मां गंगा की आरती उतारी और जलते हुए दीपक अर्पित किए। स्नान के साथ ही ढाई घाट पर जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। इस दौरान गंगा तट पर लगे मेले में बच्चों समेत श्रद्धालुओं ने चाट-पकौड़ी का आनंद लिया।
विज्ञापन


--
श्रद्धालुओं ने रामगंगा में किया पर्व स्नान

परौर। रामगंगा के मंझा घाट पर सोमवार को सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा का स्मरण कर पर्व स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और घाट के किनारे श्री सत्यनारायण की कथा सुनी और पंडों-पुजारियों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य लाभ कमाया। कुछ लोगों की मनौतियां पूर्ण होने पर उन्होंने रामगंगा में चुनरी चढ़ाई। । संवाद
--
ब्रह्मदेव स्थान पर हुआ भंडारा, कई जगह किया गया शरबत वितरण
खुदागंज। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को मोहल्ला साहूकारा निवासी शिवराम वर्मा ने अपने खेत पर स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव स्थान पर भंडारा आयोजित किया। भंडारे की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। सर्वप्रथम कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें दान-दक्षिणा दी गई। बाद में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह, फूलचंद, शहजादे, हरिओम, चोखे लाल आदि का सहयोग रहा। ग्राम पंचायत होशीपुर में प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने राहगीरों को शरबत बांटा। सुराही और टेहरा गांव में भी श्रद्धालुओं ने रहागीरों को शरबत पिलाया। संवाद
--
पन्नघाट पर हुआ भंडारे का आयोजन
पुवायां। सोमवती अमावस्या पर गोमती नदी के पन्नघाट पर इफको के वाइस चेयरमैन बलवीर सिंह की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने पन्नाघाट पर सीता रसोई की स्थापना की घोषणा की। कई नेाताओं और असपास के लोगों ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मंदिर के पुजारी स्वामी रुद्र देवानंद, विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह, अनुराग सिंह, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, विपिन शुक्ला, प्रशांत पटेल, नरेंद्र शुक्ला, प्रदीप वैरागी सहित कई लोगों का सहयोग रहा। संवाद

पुवायां में पन्नघाट पर भंडारे में  प्रसाद ग्रहण करते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

पुवायां में पन्नघाट पर भंडारे में  प्रसाद ग्रहण करते लोग। स्रोत : जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed