{"_id":"6973bc90e3bfcb6c0a05f955","slug":"eight-people-from-jharkhand-who-were-involved-in-defrauding-people-of-their-jewelry-under-the-pretext-of-cleaning-it-have-been-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-163743-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सफाई के नाम पर जेवर ठगने वाले झारखंड के आठ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सफाई के नाम पर जेवर ठगने वाले झारखंड के आठ लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खुटार में पकड़े गए झारखंड के ठग गिराेह के लोग। स्रोत : पुलिस
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव माेहनपुर और मुरादपुर में महिलाओं से सफाई के नाम पर जेवर लेकर गायब होने वाले गिरोह के आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। गिरोह के लोगों से जेवर भी बरामद हुए हैं।
आठ जनवरी को गांव मोहनपुर में एक महिला और एक युवती ने मोहनपुर के जितेंद्र की मां सुनीता देवी से लगभग पांच लाख और चाची सुशीला देवी से भी तीन लाख रुपये के जेवर सफाई के नाम पर ठग लिए थे। जितेंद्र की ओर से ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा गांव मुरादपुर निवासी महेश की पत्नी रूपाली, रुपाली की देवरानी अनुष्का, रामलड़ैते की पत्नी नीलम, रजनीश की पत्नी मनिता से भी जेवर, बर्तन ठगे गए थे।
थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर खुटार बनकटा मोड़ के पास झारखंड की चार महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से जेवर, पांच मोबाइल, बर्तन आदि बरामद हुए हैं। गिरफ्तार ठग गिरोह के लोगों ने मोहनपुर और मुरादपुर में जेवर ठगने की बात कबूल की है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
-- -
गिरोह के ये लोग गए हैं पकड़े
पुलिस ने ठगी के आरोप में झारखंड के जनपद रामगढ़ के थाना घुटुआ के गांव हेहल उदय मल्हार, उदय की पत्नी निकिता, हजारीबाग के थाना चलकुशा मनिया के गांव जमसोती निवासी मटन मल्हार की पत्नी बिंदिया, इसी गांव के हीरा की पत्नी सेनवा देवी, इसी जनपद के गांव ताजपुर के पवन मल्हार, जनपद गिरीडीह के थाना तीसरी के गांव खिजुरी निवासी साजन मल्हार और साजन की पत्नी राजनंदनी, जनपद रामगढ़ के थाना मांडू के गांव मुस्लिम टोला पुंडी निवासी अजय मल्हार को दबोचा है।
-- -
पानी में देते थे नशीली दवा, बेहोश होने पर जेवर, बर्तन लेकर खिसक जाती थीं महिलाएं
ठग गिरोह के लोगों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह में शामिल चार महिलाएं गांवों में जाकर जेवर, बर्तन सफाई के नाम पर ऐसे घरों को चिह्नित करतीं थीं, जहां केवल महिलाएं मौजूद हों। ठग महिलाएं गांवों में महिलाओं से सफाई के नाम पर और घर में सोना, चांदी जमीन में दबे होने की बात कहकर खुदवा देने का झांसा देकर जेवर ले लेतीं थीं। इसके बाद पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर महिलाओं को पिला देतीं थीं और नशा होने पर जेवर, बर्तन लेकर गायब हो जातीं थीं। गिरोह के पुरुष सदस्य गांव के बाहर मौजूद रहते थे और गिरोह की महिलाओं को लेकर गायब हो जाते थे।
Trending Videos