फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly person critically injured after falling from the roof dies.

Shahjahanpur News: छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत

Sun, 09 Aug 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly person critically injured after falling from the roof dies.
निगोही। बछूली गांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हीरालाल (50) छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहन लाल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता हीरालाल बीमार चल रहे थे और उनको अचानक झटके लगने लगते थे। उनका इलाज भी कराया जा रहा था। शुक्रवार की शाम वह खाना खा कर छत पर लेटने चले गए। उन्हें फिर झटके लगने पर वह छत से उतरते के प्रयास में सीधे घर के आंगन में सिर के बल जा गिरे और गंभीर रूप से घायल होने से बेहोश हो गए।
विज्ञापन

सीएचसी ले जाने पर वहां के प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से उनकी पत्नी सुशीला देवी समेत चारों पुत्रों और पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि हीरा लाल के पुत्र की ओर से सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed