{"_id":"6a67b6704f9c7cdeee0d493a","slug":"encroachment-at-the-main-intersection-in-khudaganj-troubles-pedestrians-and-motorists-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-180117-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुदागंज में मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण से राहगीर और वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुदागंज में मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण से राहगीर और वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
खुदागंज के मुख्य चौराहे पर फुटपाथ पर अतिक्रमण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदागंज। मुख्य चौराहे पर फल-सब्जी के ठेलों की भरमार और फुटपाथ पर तिरपाल लगाकर फल-सब्जी की पेटियां रखे जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। फुटपाथ और सड़क का हिस्सा तिरपाल लगाकर घेर लिए जाने से राहगीरों के साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी वहां से निकलने में कठिनाई हो रही है।
मुख्य चौराहा होने के कारण यहां दिन भर वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में फुटपाथ के आगे मार्ग तक फैलाकर रखा गया सामान कभी भी किसी हादसे की वजह बन सकता है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि मुख्य चौराहा से कब्जे हटाने के लिए जल्द ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ठेले वालों और दुकानदारों को कार्रवाई से बचने के लिए मार्ग और फुटपाथ से सामान स्वत: हटा लेने की अपील की। संवाद