{"_id":"69cd71b018406aba5001526a","slug":"farmer-riding-a-moped-dies-after-being-hit-by-a-car-on-shahjahanpur-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-169498-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर हाईवे पर कार की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर हाईवे पर कार की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
दोदराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। शाहजहांपुर हाईवे पर क्षेत्र के गांव उबरिया निवासी 63 वर्षीय दोदराम की मोपेड में बुधवार सुबह छह बजे तेज रफ्तार कार से टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोदराम ने सीएचसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोदराम हेलमेट नहीं लगाए थे।
दोदराम के खेत में गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है। उनके बेटे सोनेलाल ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई शिवकुमार खेत पर ही थे। सुबह करीब आठ बजे पिता खेत पर चाय व नाश्ता पहुंचाने के लिए मोपेड लेकर निकले थे। जब वह गांव के सामने गंगा एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी मोपेड से टकरा गई। राहगीरों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोदराम मोपेड समेत उछलकर रोड पर काफी दूर जाकर गिरे। इस बीच कार क्षतिग्रस्त होने के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से घायल दोदराम को सीएचसी भिजवाया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
परिजनों के अनुसार, दोदराम की रामगुनी और सुशीला दो पत्नियां है। दो बेटों के अलावा एक बेटी ज्ञानदेवी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos