सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father and Brother Beaten for Resisting Harassment

Shahjahanpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर पिता और भाई को पीटा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Father and Brother Beaten for Resisting Harassment
विज्ञापन
भावलखेड़ा। रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने युवती के पिता और भाई को पीटकर घायल कर दिया। मामले में दो नामजद समेत 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
Trending Videos

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री को मोहल्ला विजयपुर रेती निवासी शिवा आए दिन फोन कर परेशान करता है। वह अक्सर पुत्री को रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर आरोपी पुत्री को धमकाने लगा। विरोध करने पर उसने मोहल्ले के ही निखिल समेत कई अज्ञात लोगों के साथ शुक्रवार को सेटेलाइट बस अड्डे के पास घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र ने बचाना चाहा तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। खास यह है कि रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी पुलिस मोहल्ले में रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी कैलाश चंद्र का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल करा दिया गया है और अब आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed