सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Flowers showered upon the Nagar Kirtan... Panipat's Gatka troupe remained the center of attraction.

Shahjahanpur News: नगर कीर्तन पर बरसे पुष्प...पानीपत का गतका दल रहा आकर्षण का केंद्र

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered upon the Nagar Kirtan... Panipat's Gatka troupe remained the center of attraction.
खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन के दौरान सड़क की सफाई करती संगत। संवाद 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खालसा साजना दिवस (बैसाखी) को समर्पित विशाल नगर कीर्तन रविवार को निकाला गया। नगर कीर्तन में वाहे गुरु दा खालसा, वाहे गुरु की फतह के उद्घोष गूंजते रहे। कई जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस बीच हरियाणा के पानीपत से आए विशेष गतका दल ने अपने करतब से सभी को अचंभित कर दिया।
Trending Videos

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में चार खंभा स्थित पेट्रोल पंप से नगर कीर्तन का आगाज हुआ। सबसे आगे नगाड़ा बजाते हुए नगर कीर्तन के आने की सूचना प्रदर्शित की जा रही थी। उनके पीछे गतका पार्टी के सदस्य विभिन्न करतब दिखाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पीछे श्री गुरुनानक कन्या पाठशाला, खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे थे। इस बीच हजूरी रागी भाई गुरध्यान सिंह निमाना, कुलविंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उनके पीछे गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के आगे अरविंदर सिंह, इशू अरोरा, प्रभजोत सिंह की अगुवाई में बच्चे व महिलाएं झाड़ू लगाते हुए व पुष्पवर्षा करते हुए चल रहीं थी। फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने माथा टेका।
नगर कीर्तन चारखंभा, केरूगंज, चौक, मालखाना मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार गोविंदगंज होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में समाप्त हुआ।
संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह, दुआ, सीनियर मीत प्रधान जुझार सिंह मोंगा, धार्मिक सचिव जगजीत सिंह, जसपाल सिंह, राम सिंह गांधी, हरमीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह गांधी, राजू बग्गा, जगजीत सिंह, जागीर सिंह आदि मौजूद रहे।
----------

खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन के दौरान सड़क की सफाई करती संगत। संवाद 

खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन के दौरान सड़क की सफाई करती संगत। संवाद 

खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन के दौरान सड़क की सफाई करती संगत। संवाद 

खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन के दौरान सड़क की सफाई करती संगत। संवाद 

खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन के दौरान सड़क की सफाई करती संगत। संवाद 

खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन के दौरान सड़क की सफाई करती संगत। संवाद 

खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन के दौरान सड़क की सफाई करती संगत। संवाद 

खालसा साजना दिवस पर नगर कीर्तन के दौरान सड़क की सफाई करती संगत। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed