सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four injured in firing at the house of the public service center operator

Shahjahanpur News: जनसेवा केंद्र संचालक के घर पर फायरिंग में चार घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Four injured in firing at the house of the public service center operator
विज्ञापन
भावलखेड़ा। चौढे़रा के लाल बाग में बुधवार को होली के दिन मामूली विवाद के चलते जनसेवा केंद्र संचालक के घर पर हमला और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। थाने में तहरीर देने के तीन दिन बाद भी थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
Trending Videos


लालबाग निवासी सूरज तिवारी दिल्ली में जनसेवा केंद्र चलाते हैं। वह होली के मौके पर घर आए हुए थे। होली वाले दिन बुधवार को वह कार से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक लहरा कर चल रहे कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। कुछ देर बाद बाइक सवार छह-सात लोग उनके घर पर आ गए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर उन्होंने सूरज, उनके पिता कमलेश, मां सुमन और बहन चांदनी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूरज का आरोप है कि आरोपियों ने उनके सीने पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर गांव वाले पहुंचे, तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। सूरज के अनुसार घटना की तहरीर देने के तीन दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस उन पर तहरीर बदलने का दबाव बना रही है। मामले की जांच कर रहे एसएसआई कैलाश चंद्र के अनुसार तहरीर में सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया गया है, लेकिन आसपास लगे सीसी कैमरों में लूट जैसी घटना नहीं दिखाई दे रही है। संशोधित तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed