Shahjahanpur News: भूत-प्रेत का साया बताकर घर आए दो लोग, महिला को बेहोश कर लाखों के जेवर उड़ाए
शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में दो लोगों ने घर पर भूत-प्रेत का साया बताकर एक महिला का जाल में फंसा लिया। उसे रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित का आरोप है कि घटना में एक महिला भी शामिल है, जो उसकी परिचित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव गुर्री निवासी मुकेश की पत्नी गीता देवी के घर पर भूत-प्रेत का साया बताकर लाखों रुपये के जेवर ठग लिए। होश में आने पर पीड़ित महिला ने साथ काम करने वाली महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पीड़िता के पास है।
गांव की रहने वाली गीता देवी राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नेटवर्किंग संस्था में काम करती हैं। उनके साथ फकरगंज निवासी रेनू भी कार्यरत हैं। गीता देवी ने रोजा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 जुलाई की शाम वह रेनू के साथ शाहजहांपुर से ऑटो से घर लौट रहीं थीं। ऑटो में बैठे दो अज्ञात व्यक्ति बातचीत करने लगे।
गुर्री रोड पर उतरने के बाद दोनों अज्ञात व्यक्ति और रेनू भी उनके साथ उतरे। आरोप है कि युवकों ने उनके घर पर प्रेतात्मा का साया होना बताया। कहा कि उसे हटाने की जरूरत है। रेनू ने भी उनकी बात का समर्थन किया, जिससे वह उनके झांसे में आ गईं और सभी को घर ले आईं। महिला का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद एक आरोपी ने उनके चेहरे के सामने रुमाल लहराया, जिससे वह सुधबुध खो बैठीं।
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
इसी दौरान आरोपियों ने अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। आभूषणों में हार, पेंडल, मांग टीका, अंगूठियां, झुमके, कुंडल, पायल, हाथफूल, कमरबंद आदि शामिल थे। घटना के बाद रेनू भी वहां से चली गई। गीता देवी ने बताया कि उसे संदेह है कि इस वारदात में रेनू की भी भूमिका हो सकती है। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि पूरी घटना घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।