Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shahjahanpur News
›
Shahjahanpur CO raises awareness among female students advising them not to share personal information for the sake of making reels
{"_id":"6a6b58b62295a4b21a064c2f","slug":"video-shahjahanpur-co-raises-awareness-among-female-students-advising-them-not-to-share-personal-information-for-the-sake-of-making-reels-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur रील के चक्कर में निजी जानकारी न करें साझा सीओ ने छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur रील के चक्कर में निजी जानकारी न करें साझा सीओ ने छात्राओं को किया जागरूक
शाहजहांपुर के आर्य महिला इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ लाइन ज्योति यादव ने छात्राओं को साइबर अपराधों और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ में अपनी निजी फोटो,व्यक्तिगत जानकारी या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। किसी भी फोटो को पोस्ट या किसी मित्र को भेजने से पहले सोचें, क्योंकि उसका दुरुपयोग या एडिट कर गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने सपनों और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। परिवार ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्हें पढ़ने भेजा है,उसे कभी न भूलें। कभी कोई गलत कदम उठाने का विचार आए तो सबसे पहले अपने माता-पिता का चेहरा याद करें। सीओ ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। कहा कि अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव नहीं करें,संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।