{"_id":"6a6b2b013128904b800c9f36","slug":"sub-inspector-rajendra-singh-final-farewell-with-state-honors-in-shahjahanpur-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: दरोगा राजेंद्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, हार्ट अटैक से गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: दरोगा राजेंद्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, हार्ट अटैक से गई थी जान
Thu, 30 Jul 2026 04:14 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 30 Jul 2026 04:14 PM IST
सार
शाहजहांपुर के रोजा थाने के दरोगा राजेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वह बुधवार को अपने कमरे में मृत पाए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससके बाद परिजन पार्थिव शरीर लेकर शामली रवाना हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने अर्थी को दिया कंधा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी दी और अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अधिकारियों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। परिजन पार्थिव शरीर को लेकर उनके गृह जनपद शामली रवाना हो गए।
विज्ञापन
शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र स्थित सुभाषनगर निवासी राजेंद्र सिंह का 23 जून को खुदागंज थाने से रोजा थाने में तबादला हुआ था। वह आदर्शनगर कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहे थे। मंगलवार शाम उनकी परिजनों से अंतिम बार बातचीत हुई थी। बुधवार को वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल भी पूरे दिन बंद रहा। शाम करीब सात बजे उनकी पत्नी रेखा सिंह ने रोजा थाना प्रभारी उमेश मिश्रा को फोन कर उनसे संपर्क न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
बेड पर मृत मिले थे दरोगा
इसके बाद दो सिपाहियों को उनके कमरे पर भेजा गया, जहां दरवाजा भीतर से बंद मिला। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वीडियोग्राफी कराने के बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई। वहां राजेंद्र सिंह बेड पर मृत मिले। सूचना पर सीओ सदर शुभम वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सदर शुभम वर्मा, सीओ इशिका सिंह, सीओ देवव्रत वाजपेयी समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने अर्थी को कंधा भी दिया। राजेंद्र सिंह के इकलौते बेटे दीक्षांत और अन्य रिश्तेदार पार्थिव शरीर को लेकर शामली के लिए रवाना हो गए। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।