{"_id":"6a6b58c7d3406f91e709e906","slug":"video-vivek-and-raunak-emerge-as-champions-in-the-shahjahanpur-district-swimming-competition-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता में विवेक और रौनक बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता में विवेक और रौनक बने चैंपियन
शाहजहांपुर के परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विवेक और रौनक ने प्रथम स्थान पाकर मंडल स्तर के लिए जगह बनाई है। स्टेडियम में बने स्वीमिंग पूल में अंडर-19 वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के विवेक कुमार प्रथम और आशीष कुमार द्वितीय ने द्वितीय स्थान पाया। सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज के अवधेश वर्मा तृतीय रहे। अंडर-17 वर्ग में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के रौनक सक्सेना ने प्रथम, एसपी कॉलेज के जितिन ने द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज के हनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने किया। उन्होंने कहा कि तैराकी संपूर्ण शरीर का व्यायाम है और इससे सभी अंग स्वस्थ रहते हैं। क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार, रामकुमार यादव, राहुल कुमार, रत्नेश शुक्ला और सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।