{"_id":"6a31a91e85c9aa96980e04ca","slug":"ghazi-eleven-won-the-talgaon-premier-league-by-defeating-super-star-by-two-wickets-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-176318-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गाजी इलेवन ने सुपर स्टार को दो विकेट से हराकर जीती तालगांव प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गाजी इलेवन ने सुपर स्टार को दो विकेट से हराकर जीती तालगांव प्रीमियर लीग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निगोही। तालगांव प्रीमियर लीग का फाइनल मैच सोमवार की शाम गाजी इलेवन तालगांव और तालगांव सुपर स्टार के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में गाजी इलेवन ने सुपर स्टार को दो विकेट से हराकर प्रीमियर लीग जीत ली।
तालगांव सुपर स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 100 रन बनाए। गाजी इलेवन की तरफ से कलीम खां ने तीन और जुनैद ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गाजी इलेवन की टीम ने 13.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 101 रन बनाकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। तालगांव सुपर स्टार की तरफ से सलमान और खालिद ने तीन-तीन और अरशद ने दो विकेट लिए।
मैच के अंत में विजेता टीम के कप्तान आदिल बेग को 23 रन की छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी के लिए खालिद इबादी और बेहतर गेंदबाजी के लिए खालिद शाह को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन
समापन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव और ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान डाॅ. आसिम खां, राहत रजा खां, रेहान बेग, नसीम हुसैन, शौकत अली आदि मौजूद रहे।