सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gram Panchayat members of Chaudhera have demanded a meeting allowance from the BDO.

Shahjahanpur News: चौढ़ेरा के ग्राम पंचायत सदस्यों ने बीडीओ से मांगा बैठक भत्ता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat members of Chaudhera have demanded a meeting allowance from the BDO.
विज्ञापन
रोजा। चौढ़ेरा गांव के ग्राम पंचायत सदस्यों ने शनिवार को भावलखेड़ा के खंड विकास अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव से भेंट की और उन्हें प्रार्थना पत्र देकर गत फरवरी तक का बकाया बैठकी भत्ता का भुगतान जल्द कराने की मांंग की। उन्होंने 15 दिन में भुगतान नहींं होने पर आंदोलन छेड़ देने की चेतावनी दी।
Trending Videos

ग्राम पंचायत सदस्यों का कहना है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेश के बावजूद उन्हें जनवरी 2022 से गत फरवरी तक का पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है। इस बीच उन्हें केवल 1800 रुपये का ही मासिक बैठकी भत्ता दिया गया है, जबकि शेष राशि का भुगतान अब तक लंबित है। सदस्यों ने बताया कि विधायक अरविंद सिंह द्वारा निर्देशित किए जाने के बावजूद ब्लॉक स्तर पर उनकी मांग नजरअंदाज की जा रही है। पत्र की प्रतियां मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, डीएम और सीडीओ को भी भेजी गई हैं। पत्र पर सतीश कुमार, सहदेव कुमार, पुष्पा देवी, रामनिवास, दिनेश चंद्र, किरण, विनीत, अमित कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed