{"_id":"6a6a5b988f9fce8eb406328d","slug":"guru-purnima-devotees-took-a-holy-dip-in-the-ganges-at-dhai-ghat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-180288-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा : ढाई घाट पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा : ढाई घाट पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
विज्ञापन
मिर्जापुर के ढाई घाट में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने ढाई घाट गंगा तट पर जाकर पतित पावनी गंगा में स्नान किया। गंगा स्नान करने के बाद उन्होंने घाट पर ही गंगा मैया और गुरुजनों का पूजन किया और पंडों-पुजारियोंं को दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान घाट पर लगे मेले में श्रद्धालु परिवारों ने आवश्यक वस्तुओं और खान-पान की चीजों की खरीदारी की।
पर्व स्नान के लिए सुबह पांच बजे पौ फटने से पहले से ही श्रद्धालु अपने परिवारों सहित विभिन्न साधनों से ढाई घाट पहुंचने लगे। घाट से कुछ दूर बारहमासी स्थान पर डेरा डाले साधु-संत पहले ही घाट पर पहुंच गए। साधु-संतों ने हर-हर गंगे का उद्घोष करते हुए स्नान किया। अपराह्न तीन बजे के बाद तक गंगा स्नान का क्रम जारी रहा। पवित्र गंगा में डुबकी लगाने के बाद तट पर ही तमाम महिलाओं ने गंगा मैया की आरती उतारी और उन्हें प्रसाद अर्पित कर शृंगार सामग्री भेंट की।
कई श्रद्धालुओं ने मनौतियां पूरी होने पर घाट पर ही पंडों-पुजारियों से भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की कथा सुनी और बाद में उन्हें दान-दक्षिणा भी दी। कई लोगों ने गंगा स्नान कर लौटने के बाद गुरुजनों को घरों पर आमंत्रित करके उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इधर, कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर लगे मेले में भी बच्चों ने खान-पान की चीजों का आनंद लिया।
विज्ञापन
--
पांच घंटे तक तीन किमी लंबे जाम में फंसे रहे लोग
फर्रुखाबाद जिले की सीमा पर स्थित ढाई घाट गंगा तट पर गुरु पूर्णिमा पर पर्व स्नान को निकले तमाम श्रद्धालु तेज धूप और भीषण गर्मी में करीब तीन किमी लंबे जाम में पांच घंटे तक फंसे रहे।
ढाई घाट से तीन किमी पहले साधु संगत के डेरा वाले स्थान बारहमासी में अपने वाहन आगे निकालने की श्रद्धालुओं में होड़ लगते ही जाम लगने लगा। चौरा गांव के करीब पांच सौ मीटर से सुबह सात बजे से जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में जाम ढाई घाट तक पहुंच गया। स्थानीय थाना पुलिस की टीम करीब पांच घंटे बाद पुलिस अपनी सीमा में मुस्तैद रही। किंतु फर्रुखाबाद जिले की सीमा में फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाने की पुलिस नदारद रही।
दिन में 11.30 बजे के बाद पुलिस ने एक तरफ के वाहनों को रास्ता देकर आगे निकाला। इसके बाद ही जाम खुलने से यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान फर्रुखाबाद पुलिस अपने क्षेत्र में लगे जाम को खुलवाने में उदासीन बनी रही। संवाद