फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Relief: Taxpayers to get 100% waiver on surcharge.

राहत : करदाताओं को मिलेगी सरचार्ज में सौ प्रतिशत छूट

Thu, 30 Jul 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Relief: Taxpayers to get 100% waiver on surcharge.
शाहजहांपुर। नगर निगम में एक अप्रैल से 30 जून के बीच कर जमा करने वाले करदाताओं को कुल कर में 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। वहीं, एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत जलकर और गृहकर जमा करने पर करदाताओं को सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट देने का फैसला शासन ने किया है। यह योजना 15 अगस्त से 15 दिसंबर तक चलेगी। नगर निगम अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में करीब 57 हजार करदाता हैं। अप्रैल से जून तक 2,200 करदाताओं ने दो करोड़ 75 लाख रुपये कर जमा किया है। कर वसूली में तेजी लाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का फैसला लिया है। 15 अगस्त से 14 सितंबर तक नगर निगम की ओर से योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके बाद करदाताओं से आवेदन जमा कराए जाएंगे। आवेदन जमा होने के 15 दिन के भीतर उनका निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-----------
तीन किस्तों में जमा करने का मिलेगा मौका
ओटीएस के तहत बकाया राशि तीन किस्तों में जमा करने की सुविधा दी गई है। पहली किस्त जमा करने के दो माह के भीतर शेष दोनों किस्तें जमा करनी होंगी।
---
वर्जन
एकमुश्त समाधान योजना नगर निगम के करदाताओं के लिए अच्छा अवसर है। करदाताओं को ब्याज और सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। एक अप्रैल से 30 जून तक कर जमा करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

— अजय कुमार त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed