सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   High-tech CCTV cameras installed at the Trauma Center.

Shahjahanpur News: ट्रॉमा सेंटर में लगाए गए हाईटेक सीसी कैमरे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
High-tech CCTV cameras installed at the Trauma Center.
नया ट्रामा सेंटर में सीसी कैमरे लगाता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसके लिए ट्रामा सेंटर को दूसरे नए भवन में स्थानांतरित किया गया है। नया ट्राॅमा सेंटर अब हाईटेक सीसी कैमरों से लैस किया गया है।
Trending Videos


राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में रोजाना 100 से अधिक मरीज भर्ती होते हैं। कई बार गंभीर मरीजों के तीमारदार लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर देते हैं। आरोपों से बचने के साथ मरीज, स्टाॅफ और चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना ट्राॅमा सेंटर सीसीटीवी कैमरों से लैस था। नए ट्रॉमा सेंटर में भी यही व्यवस्था की गई है। यहां गलियारों, प्रतीक्षालयों और प्रवेश द्वार पर 24 घंटे तीसरी आंख की नजर रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों और हंगामे को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को भी बढ़ाया गया है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर में कैमरे लगवा दिए गए हैं। सुरक्षा गार्ड भी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed